नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में हुआ था प्लेन क्रैश
x

नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में हुआ था प्लेन क्रैश

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार से जुड़ा विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जांच जारी है।


Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश कर गया। घटना के वक्त अजित पवार विमान में ही मौजूद थे। विमान में उनके साथ कुछ अन्य लोग भी सवार थे।बताया जा रहा है कि अजित पवार बारामती में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान के जले हुए हिस्से दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो चुकी हैं।


मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में भीषण आग लगी हुई है और तेज़ धुआं उठ रहा है। वीडियो के अनुसार, अजित पवार का विमान एक खेत में क्रैश हुआ है। हादसे के बाद विमान पूरी तरह जलकर राख हो चुका है और क्रैश साइट पर विमान के मलबे के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया है। एंबुलेंस और अन्य मेडिकल सहायता सेवाओं को भी तुरंत घटनास्थल पर डिस्पैच किया गया है।

Read More
Next Story