#BiharExitPoll2025 : जातियों के वोट में NDA और महागठबंधन में करीबी मुकाबला, एक्सिस माय इंडिया का अनुमान
x

#BiharExitPoll2025 : जातियों के वोट में NDA और महागठबंधन में करीबी मुकाबला, एक्सिस माय इंडिया का अनुमान

इस एग्जिट पोल का अनुमान है कि यादवों और मुसलमानों का बंपर वोट महागठबंधन के पक्ष में पडा है


एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल का अनुमान है कि जाति आधारित वोट में एनडीए और महागठबंधन के बीच नजदीकी मुकाबला है। हालांकि एनडीए को सवर्णों, ओबीसी, ईबीसी और दलितों का अपेक्षाकृत ज्यादा वोट पड़ा। सर्वे का अनुमान है कि प्रमुख जातियों का 43% वोट के पक्ष में जा सकता है जबकि 41% वोट महागठबंधन के पक्ष में जाने का अनुमान है। जन सुराज पार्टी को 4% और अन्य के हिस्से में प्रमुख जातियों का 12% वोट जा सकता है।

जहां तक जातिगत आधार पर वोट शेयर का प्रश्न है तो अनुसूचित जाति का 49% वोट एनडीए को मिल सकता है जबकि महागठबंधन के हिस्से में आ सकता है 29% वोट।

22% आबादी वाले EBC का 58% वोट एनडीए को जा सकता है जबकि महागठबंधन को मिल सकता है 26% वोट।

यही नहीं, जो OBC आबादी बिहार में 13% है, उसका 63% वोट एनडीए को और 19% वोट महागठबंधन को गया है। जबकि सामान्य वर्ग, जोकि बिहार में लगभग 18% है, उसका ६५ फीसदी वोट एनडीए को और महज १४ प्रतिशत वोट महागठबंधन के खाते में जा सकता है।

हां, लेकिन बिहार में जो बड़े जाति समूह हैं, मतलब मुस्लिम और यादव, एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक इन दोनों जातियों ने महागठबंधन को बंपर वोट दिया है। बिहार में यादवों की आबादी 14% है, जिनमें से केवल 6% वोट ही एनडीए को जाने का अनुमान है, जबकि यादवों का 90 फीसदी वोट महागठबंधन के उम्मीदवारों को पड़ा है।

यही नहीं एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में जो 17% मुस्लिम आबादी है। उसका महज 8 फीसदी वोट ही एनडीए को पड़ा है, जबकि 79 फीसदी वोट महागठबंधन को, 2 प्रतिशत वोट जन सुराज पार्टी को और 11 फीसदी वोट अन्य के खाते में गया है।

अनुसूचित जनजाति, जिसकी कि बिहार में आबादी केवल 1% है, उसका 56% वोट एनडीए को और 29% महागठबंधन को गया है।

NDA में शामिल दल हैं BJP, JD(U), LJP(RV), HAM(S), RLM (उपेंद्र कुशवाहा), निर्दलीयों को समर्थन (1 सीट)। जबकि महागठबंधन में शामिल हैं, RJD, कांग्रेस, VIP, CPI(ML)L, CPI, CPI(M), IIP, निर्दलीयों को समर्थन (3 सीटें कुल)।

अन्य का मतलब हुआ- AIMIM, ASP(KR), AJP, BSP, AAP, RLJP, JJD, Plurals Party और निर्दलीय। जबकि जन सुराज पार्टी और Indian Inclusive पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ रही थी।


Read More
Next Story