मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा नेतृत्व में असंतोष का असर
x

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा नेतृत्व में असंतोष का असर

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद एन बीरेन सिंह ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।


Manipur CM Resigns: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज राज्य में जातीय हिंसा के भड़कने के दो साल बाद इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ने यह कदम राज्य भाजपा में असंतोष को शांत करने और अविश्वास प्रस्ताव व फ्लोर टेस्ट की संभावना को देखते हुए उठाया।


मुख्यमंत्री ने रविवार शाम राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि, भाजपा के पास अभी भी बहुमत था, लेकिन सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के समर्थन वापस लेने और पार्टी के अंदर चल रही नेतृत्व परिवर्तन की मांग ने संकट को जन्म दिया।

सूत्रों के अनुसार, मई 2023 में मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के बाद करीब 12 भाजपा विधायक नेतृत्व में बदलाव की मांग कर रहे थे। इन विधायकों में से छह अभी भी इस पर अड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया, ताकि राज्य में बढ़ते असंतोष और आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री सिंह ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी अब किसी भी राजनीतिक संकट से बचने के लिए सतर्क है, खासकर महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में हालिया चुनावी सफलता को देखते हुए। भाजपा नहीं चाहती कि मणिपुर का संकट पार्टी के सकारात्मक राजनीतिक माहौल को प्रभावित करे।


Read More
Next Story