35–36 मंत्री बन सकते हैं नीतीश सरकार में, मांझी ने बताया किसको कितनी सीट मिलेंगी
x

35–36 मंत्री बन सकते हैं नीतीश सरकार में, मांझी ने बताया किसको कितनी सीट मिलेंगी

मांझी ने कहा कि बिहार की जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, उसके लिए हम आभारी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और दिव्यांगों के लिए नीतीश कुमार की योजनाओं की वजह से जनता का भरोसा मिला।


Click the Play button to hear this message in audio format

Bihar Government Formation: बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आज मौजूदा सरकार की कैबिनेट की आखिरी बैठक हो रही है। इसके बाद 20 नवंबर को नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान को सजाया-संवारा जा रहा है।

शपथ ग्रहण में PM की मौजूदगी की उम्मीद

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 20 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे और हम सभी नेता वहां मौजूद रहेंगे।

नए कैबिनेट में कितने मंत्री होंगे?

जीतन राम मांझी ने बताया कि मंत्रियों के नाम मीडिया में सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार. 35–36 मंत्री शामिल हो सकते हैं। 16 मंत्री भाजपा से, 14–15 मंत्री JDU से, 3 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से, 1-1 हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (S) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े केवल मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं और अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मांझी ने कहा कि बिहार की जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, उसके लिए हम आभारी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और दिव्यांगों के लिए नीतीश कुमार की योजनाओं की वजह से जनता का भरोसा मिला।

रोहिणी आचार्य के बयान पर मांझी की प्रतिक्रिया

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मानवीय दृष्टिकोण से यह घटना दुखद है। उन्होंने आगे कहा कि बहनों को हमेशा विशेष सम्मान दिया जाता है। तेजस्वी यादव ने किस अहंकार में ऐसा किया, यह जांच का विषय है। बिहार की जनता इसे पसंद नहीं करेगी। मांझी ने कहा कि वे इस घटना से व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखी हैं।

Read More
Next Story