UGC के समर्थन में विधायक पल्लवी पटेल का मार्च,पुलिस से हुई झड़प
x
यूजीसी के समर्थन में पल्लवी पटेल ने किया पैदल मार्च

UGC के समर्थन में विधायक पल्लवी पटेल का मार्च,पुलिस से हुई झड़प

अपना दल ( कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने यूपी विधानसभा सत्र के दौरान सड़क पर उतर कर यूजीसी रेग्यूलेशन का समर्थन किया।कार्यकर्ताओं के साथ विधान भवन की ओर पैदल मार्च कर रहीं पल्लवी पटेल को पुलिस ने रोका तो झड़प हो गई।


अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन( UGC Regulation 2026) के समर्थन में लखनऊ में पैदल मार्च निकाल कर विरोध किया और इसे अविलंब लागू करने की माँग की।उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी की महिला कार्यकर्ता और आरक्षित वर्ग के लोग शामिल हुए।विधानसभा की ओर जा रहे मार्च को पुलिस ने रोका तो पल्लवी पटेल के साथ पुलिस की झड़प हो गई।उसके बाद पुलिस ने पल्लवी पटेल को हिरासत में ले लिया।

विधायक पल्लवी पटेल ने किया मार्च, धरने पर बैठीं-

यूपी विधानसभा सत्र के दूसरे दिन अचानक सियासी पारा चढ़ गया जब अपना दल( कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ UGC रेग्युलेशन के समर्थन में सड़क पर उतरीं।पल्लवी पटेल ने पैदल मार्च निकाला और विधानसभा की तरफ़ बढ़ने लगीं।उनके साथ बड़ी संख्या में आरक्षित वर्ग के लोग भी शामिल थे।इस बीच शहर के आईटी चौराहे पर पुलिस ने उनको रोक लिया तो पल्लवी पटेल पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़ गईं।इस दौरान पुलिस के साथ उनकी बहस देखने को मिली।

उसके बाद नाराज़ पल्लवी पटेल वहीं धरने पर बैठ गईं।पुलिस क़रीब 15 मिनट फल मान मनौवल करती रही पर पल्लवी पटेल नहीं मानीं।इसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया और उनको जबरन पुलिस गाड़ी में बिठाकर ईको गार्डन ले जाया गया जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया।

पूरे प्रदेश में आंदोलन चलेगा : पल्लवी पटेल

विधानसभा सत्र के दौरान इस तरह के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।इस दौरान ट्राफिक भी प्रभावित हो गया और अफ़रातफ़री मच गई।पल्लवी पटेल ने कहा कि वो वंचित वर्ग के लोगों के समर्थन में सरकार से जवाब चाहती हैं।पल्लवी पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ''यूजीसी रेग्युलेशन को टालना वंचित वर्ग के लोगों के साथ अन्याय है।अनुच्छेद 370, नोट बंदी में भी त्रुटियां थीं पर कोर्ट ने उनका संज्ञान नहीं लिया।जबकि इसपर विरोध हुआ तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक भी लगा दी।यूजीसी रेगुलेशन लागू कराने तक पूरे प्रदेश में आंदोलन चलेगा ’’ विधायक पल्लवी पटेल केंद्रीय मंत्रिमंडल अनुप्रिया पटेल की बहन हैं और उनकी पार्टी अपना दल ( कमेरावादी) का समाजवादी पार्टी से गठबंधन है।

Read More
Next Story