हरियाणा में सैनी राज, मंत्रिमंडल में जाति-इलाका सबकी छाप
x

हरियाणा में 'सैनी' राज, मंत्रिमंडल में जाति-इलाका सबकी छाप

पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में भव्य समारोह में नायब सिंह सैनी को सीएम पद की शपथ दिलाई गई। उनके साथ 10 कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने शपथ ली है।


Nayab Singh Saini CM Haryana: नायब सिंह सैनी ने दोबारा हरियाणा राज्य की कमान संभाल ली है। पंचकूला के दशहर ग्राउंड पर उन्होंने शपथ ली। उनके साथ 10 कैबिनेट और तीन स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मंत्रियों की लिस्ट में सामाजिक समीकरण के साथ साथ अलग अलग इलाकों को साधा गया है। खास बात यह है कि राव इंद्रजीत की बेटी आरती सिंह राव और किरण चौधरी की बेटी को जगह मिली है। कुल दो महिलाएं इस मंत्रिमंडल में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। अनिल विज ने मंत्री के तौर पर सबसे पहले शपथ ली। सैनी मंत्रिमंडल में 50 फीसद ओबीसी, 2 जाट, 2 दलित समाज के चेहरों को जगह मिली है।

मंत्रिमंडल में कुल 13 सदस्य

13 सदस्यों वाले सैनी मंत्रिमंडल में दो जाट, दो ब्राह्मण, एक राजपूत, दो वैश्य, दो दलित, दो यादव, एक वैश्य शामिल हैं। इसके साथ ही गैर जाट ओबीसी की भागीदारी 35 फीसद के आस पास है। इस मंत्रिमंडल के जरिए सभी जातियों, असंतुष्ट नेताओं को खुश करने की कोशिश की गई है। इस दफा हरियाणा के अहीरवाल इलाके से बीजेपी को शानदार कामयाबी मिली है और उसका इनाम भी राव नरबीर सिंह और आरती सिंह राव के रूप में नजर आया है। इन दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।



हरियाणा की जीत बीजेपी के लिए दो वजहों से खास है। पहली बार हरियाणा में किसी दल की सरकार तीसरी दफा काबिज हुई है। इसके अलावा बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है। तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थ के साथ बीजेपी का आंकड़ा 51 हो गया है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

  • नायब सिंह सैनी- सीएम
  • अनिल विज- कैबिनेट मंत्री
  • कृष्ण लाल पवार- कैबिनेट मंत्री
  • राव नरबीर सिंह- कैबिनेट मंत्री
  • महिपाल ढांडा- कैबिनेट मंत्री
  • विपुल गोयल- कैबिनेट मंत्री
  • डॉ अरविंद कुमार शर्मा- कैबिनेट मंत्री
  • श्याम सिंह राणा- कैबिनेट मंत्री
  • रणबीर गंगवा- कैबिनेट मंत्री
  • किशन कुमार बेदी- कैबिनेट मंत्री
  • श्रुति चौधरी- कैबिनेट मंत्री
  • आरती सिंह राव- कैबिनेट मंत्री
  • राजेश नागर- मंत्री स्वतंत्र प्रभार
  • गौरव गौतम- मंत्री स्वतंत्र प्रभार

कौन हैं नायब सिंह सैनी

ओबीसी चेहरा सैनी ने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सैनी हरियाणा में खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल (2014-2019) में भी मंत्री रहे और कुरुक्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। ​​मार्च में खट्टर द्वारा करनाल विधानसभा सीट खाली करने के बाद सैनी ने मई में उपचुनाव में सीट जीत ली। हालांकि, हरियाणा चुनाव में भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र के लाडवा से मैदान में उतारा और उन्होंने सीट जीत ली।

भाजपा ने इस बार 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर हरियाणा में अभूतपूर्व तीसरा कार्यकाल हासिल किया। कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं। पंचकूला में पार्टी कार्यालय में अपने संबोधन के दौरान शाह ने कहा कि भाजपा रिकॉर्ड तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। "आज भाजपा और हरियाणा के लोगों के लिए एक शुभ दिन है।" शाह ने कहा कि पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से सैनी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सैनी को बधाई दी और हरियाणा में भाजपा की जीत का श्रेय मोदी सरकार की नीतियों को दिया।

Read More
Next Story