
बिहार में राज्यसभा चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा समेत पांचों उम्मीदवार जीते
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने बिहार से राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर कब्जा कर लिया है।
बिहार में राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने अपना दबदबा साबित किया है। उसने पांचों सीटें झटक लीं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और बीजेपी के शिवेश राम समेत एनडीए के सभी उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं।
सोमवार 16 मार्च को हुए मतदान में एनडीए ने आरजेडी की दो राज्यसभा सीटों को अपने पाले में कर लिया। बिहार सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और बीजेपी के शिवेश राम राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं।
कांग्रेस और राजद विधायकों के क्रॉस वोटिंग कर देने से महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह (एडी सिंह) के हाथ से राज्यसभा की सीट निकल गई।

