
PNG Price: नए साल से पहले IGL का तोहफा, दिल्ली-NCR में PNG हुई सस्ती
PNG Price Reduction: इससे पहले 18 अक्टूबर 2025 को PNG की कीमतों में बदलाव हुआ था। तब दिल्ली में रिटेल रेट ₹48.59 प्रति SCM था। अब जनवरी 2026 से नई कीमतें लागू होने के बाद ग्राहकों को राहत मिलेगी।
IGL PNG Rate Update: सोचिए, रसोई गैस के दाम कम हो जाएं और आपकी जेब का भार भी कम हो जाए। जी हां, नये साल के अवसर पर IGL ने यह तोहफा दिया है। कंपनी ने PNG की कीमतों में ₹0.70 प्रति SCM की कटौती की है। यानी कि नए साल की सुबह से ही आपकी रसोई में बचत की खुशी झूमने लगेगी।
नई कीमतें
इस कटौती के बाद दिल्ली में PNG की नई कीमत ₹47.89 प्रति SCM, गुरुग्राम में ₹46.70 प्रति SCM और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ₹47.76 प्रति SCM होगी। यह बदलाव नए साल की पूर्व संध्या पर किया गया है। IGL ने इस कदम के साथ 2026 में स्वच्छ ऊर्जा को सुलभ और किफायती बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
पहले कब हुआ था कीमतों में बदलाव?
इससे पहले 18 अक्टूबर 2025 को PNG की कीमतों में बदलाव हुआ था। तब दिल्ली में रिटेल रेट ₹48.59 प्रति SCM था। अब जनवरी 2026 से नई कीमतें लागू होने के बाद ग्राहकों को राहत मिलेगी।
LPG और अन्य गैस के दाम
1 जनवरी 2026 से कई आर्थिक बदलाव होने की संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि तेल कंपनियां एलपीजी (LPG) और सीएनजी (CNG) के दामों में भी संशोधन कर सकती हैं। इसके अलावा हवाई ईंधन Jet Fuel (ATF) में भी बदलाव हो सकता है।
क्यों हुई PNG में कटौती?
PNGRB (Petroleum and Natural Gas Regulatory Board) ने Unified Tariff प्रणाली लागू की है। इससे गैस ट्रांसपोर्ट टैरिफ कम हुआ और रिटेल प्राइस भी घट गए। भारत में PNG के रिटेल दाम समय-समय पर लोकल सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों और PNGRB के टैरिफ बदलाव के अनुसार अपडेट होते रहते हैं।
क्या है खास बात?
IGL ने इस कटौती को नए साल पर ग्राहकों के लिए स्पेशल तोहफा माना है। पेट्रोल-डीजल और गैस कंपनियां अक्सर महीने की पहली तारीख को कीमतों में बदलाव करती हैं, लेकिन PNG की कटौती 1 जनवरी से पहले ही की गई, जो इसे और खास बनाती है।

