
अजी,महिलाओं को क्या पहले पढ़ाया जाता था, सवाल पूछने पर भड़के नीतीश कुमार
बिहार विधानसभा सत्र में शिक्षा के मुद्दे पर सवाल जवाब का क्रम जारी था। सीएम नीतीश कुमार जवाब दे रहे थे। विपक्ष की कुछ महिला विधायकों के सवाल पर भड़क गए.
Bihar Education News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (7 मार्च) विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच आपा खो बैठे। उन्होंने महिला विपक्षी नेताओं को फटकार लगाते हुए तीखी टिप्पणियां कीं और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।
"पहले महिलाओं की पढ़ाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था"
नीतीश कुमार ने कहा कि "पहले की सरकारों ने महिलाओं की शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया।" उन्होंने जोर देकर कहा कि "महिलाओं की शिक्षा से जुड़े सारे महत्वपूर्ण कार्य हमारी सरकार में हुए हैं।"
विधानसभा में हंगामा, विधान परिषद में भी विपक्ष पर बरसे
विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के पहुंचते ही विपक्षी विधायक हंगामा करने लगे। भारी विरोध को देखते हुए नीतीश कुमार विधान परिषद चले गए, लेकिन वहां भी विपक्ष ने शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल उठाए। इस पर नीतीश कुमार भड़क उठे और विपक्ष पर तीखे हमले किए।
"RJD सरकार ने शिक्षा के लिए क्या किया?"
नीतीश कुमार ने विपक्ष की तीन महिला विधान परिषद सदस्यों को फटकार लगाते हुए कहा—"तुम लोग कुछ नहीं जानती हो। विपक्ष ने तुम्हें सिर्फ बोलने के लिए आगे कर दिया है। बताओ, RJD सरकार ने शिक्षा के लिए क्या किया? महिलाओं की शिक्षा को लेकर पहले की सरकारों ने क्या कदम उठाए?"उन्होंने आगे कहा कि "पहले महिलाएं सिर्फ प्राथमिक शिक्षा तक सीमित थीं, उसके बाद उनकी पढ़ाई छूट जाती थी।"
"जब हसबैंड टूट गए तो राबड़ी को CM बनाया"
राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा—
"जब इनके (राबड़ी देवी) हसबैंड टूट गए, तब इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। महिलाओं के लिए अब तक इन्होंने क्या किया?"
JDU-RJD विधायकों में नोकझोंक
नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री से विपक्ष को मजबूती से जवाब देने को कहा। इस दौरान JDU और RJD के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।