
Bihar CM Nitish Kumar: दिल्ली चले नीतीश कुमार, राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह भी रहे मौजूद
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुद ऐलान कर दिया है कि वो राज्यसभा जाना चाहते हैं।
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया है कि वो राज्यसभा जाना चाहते हैं। नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इसकी घोषणा की। नीतीश कुमार पिछले 20 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार का अब दिल्ली जाने का फैसला बिहार की राजनीति में एक अहम अध्याय जोड़ने वाला है। इस खबर पर ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहिए द फेडरेल देश के साथ...
Live Updates
- 5 March 2026 11:23 AM IST
अमित शाह रहेंगे मौजूद
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि कि जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
- 5 March 2026 11:15 AM IST
कौन बनेगा बिहार का अगला 'कैप्टन'?
नीतीश कुमार के जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठेगा? इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। मुख्यमंत्री की रेस में कई दिग्गज नाम शामिल हैं। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा: वर्तमान उपमुख्यमंत्रियों के नाम सबसे ऊपर हैं। नित्यानंद राय: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को इस रेस का 'डार्क हॉर्स' माना जा रहा है। भाजपा विधायक संजीव चौरसिया और दिलीप जायसवाल के नामों की भी चर्चा तेज है। इसके साथ ही चर्चा है कि जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें विजय कुमार चौधरी और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम सुर्खियों में है।
Next Story

