दिल्ली के जनकपुरी हादसा : युवक गड्ढे में गिरा, कॉन्ट्रेक्टर को पता चला लेकिन पुलिस को नहीं बताया
x
पुलिस ने सब कॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया

दिल्ली के जनकपुरी हादसा : युवक गड्ढे में गिरा, कॉन्ट्रेक्टर को पता चला लेकिन पुलिस को नहीं बताया

पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के सब-कॉन्ट्रेक्टर राजेश कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रजापति को चश्मदीद के जरिये युवक के बाइक समेत गड्ढे में गिरने के बारे में बता दिया गया था।


Click the Play button to hear this message in audio format

दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में 25 साल के युवक कमल ध्यानी को बाइक समेत गिरते हुए एक आदमी ने देख लिया था। चश्मदीद ने तुरंत गार्ड को सूचित कर दिया था। गार्ड के जरिये सब-कॉन्ट्रेक्टर को भी इस बारे में बता दिया गया था। सब कॉन्ट्रेक्टर मौके पर पहुंचा भी, लेकिन उसने पुलिस को इत्तेला करना जरूरी नहीं समझा अब दिल्ली पुलिस ने जल बोर्ड के सब-कॉन्ट्रेक्टर राजेश कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।



राजेश प्रजापति की गिरफ्तारी के बाद ये खुलासा हुआ है कि 5 फरवरी यानी गुरुवार की रात जब कॉल सेंटर कर्मचारी कमल ध्यानी अपनी मोटर साइकिल समेत उस गड्ढे में गिरा तो उन्हें एक शख्स ने गिरते हुए देख लिया था। वह शख्स किसी शादीा में शामिल होने जा रहा था तो उस चश्मदीद ने इस बारे में गार्ड को बताया और गार्ड ने फौरन किसी योगेश नाम के व्यक्ति को बताया। पुलिस के मुताबिक योगेश को गड्ढे में मोटर साइकिल की हेडलाइट जलते हुए दिख रही थी तो उसने ये बात सब कॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति को बताई।

मिली जानकारी के मुताबिक, किसी युवक के बाइक समेत गड्ढे में गिर जाने की सूचना मिलने के बाद सब-कॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति अपनी गाड़ी से मौके पर आया। उसने देखा कि गड्ढे में कोई मोटरसाइकिल समेत गिरा हुआ है। लेकिन उसने कोई पीसीआर कॉल नहीं की।

इस मामले में दिल्ली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज का एनालिसिस कर रही है।

Read More
Next Story