पीएम मोदी ने चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी हांडी दिखाई, कहा विदेशी यात्री भी वंदे भारत ट्रेन को देख कर अचंभित
x
चार नई वंदे भारत से अलग-अलग मार्गों पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी

पीएम मोदी ने चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी हांडी दिखाई, कहा विदेशी यात्री भी वंदे भारत ट्रेन को देख कर अचंभित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।पीएम ने वंदे विकसित भारत के लक्ष्य में वंदे भारत एक्सप्रेस को मील का पत्थर बताया। उन्होंने काशी के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को भी गिनाया।


PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि आज वंदे भारत को देखकर विदेशी यात्री भी अचंभित होते हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। इन नई ट्रेनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा समय में कमी आएगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत ट्रेन्स को हरी झंडी दिखाई।लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस, एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस से अलग-अलग रेल मार्गों पर यात्रा का समय कम होगा।चारों वंदे भारत की शुरुआत इस बात को धायन में रखकर की गई है कि इससे पर्यटन को गति मिले।इन चारों वंदे भारत की शुरुआत के साथ ही देश में अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या 164 हो गई है।


विकसित भारत में वंदे भारत ट्रैन मील का पत्थर-

इस मौके पर समारोह में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘विकसित देशों में आर्थिक विकास का बड़ा कारण मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है।वंदे भारत भारतीयों के लिए, भारतीयों द्वारा, भारत में बनायी गई ट्रेन है जिसपर हर भारतीय को गर्व है।अब वंदे भारत को देखकर विदेशी यात्री भी अचंभित होते हैं।’ उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के लिए जिस तरह से भारत ने अपने संसाधनों का उपयोग किया है उसमें वंदे भारत ट्रेन मील का पत्थर हैं।


काशी के विकास का पीएम मोदी में जिक्र किया-

बनारस रेलवे स्टेशन पर उन्होंने बच्चों से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के लॉन्च पर नई परंपरा शुरू हुई है जहां बच्चे भाग लेते हैं।समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।प्रधानमंत्री मोदी ने काशीवासियों को बताया कि रोप-वे पर तेज़ी से काम हो रहा है।साथ ही उन्होंने वाराणसी के विकास की बात करते हुए कहा कि आज यहाँ अच्छी सड़कें,अच्छे अस्पताल हैं।काशी में रहना और काशी आने का अनुभव लोगों को अच्छा होना चाहिए।काशी में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाल के वर्षों में हुए काम का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ दस ग्यारह साल पहले ऐसी स्थिति थी कि इलाज के लिए सिर्फ बीएचयू का विकल्प होता था और इलाज के लिए पूरी-पूरी रात खड़े रहना पड़ता था।’

चारों वंदे भारत का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने तीर्थयात्रा में लोगों की भागीदारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘भारत में सदियों से तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम माना गया है।यह केवल देव दर्शन नहीं बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने की पवित्र परंपरा है।’ उन्होंने कहा कि प्रयागराज, अयोध्या, अयोध्या, चित्रकूट हमारी आध्यात्मिक धारा के केंद्र हैं। प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे थे।इसके बाद पीएम बिहार चुनाव में प्रचार के लिए दरभंगा रवाना हो गए।

Read More
Next Story