अपर्णा से तलाक की अफवाहों के बीच प्रतीक ने शेयर की तस्वीर, लिखा- ‘ऑल इज गुड’
x

अपर्णा से तलाक की अफवाहों के बीच प्रतीक ने शेयर की तस्वीर, लिखा- ‘ऑल इज गुड’

Prateek Yadav Instagram post: कुछ दिन पहले प्रतीक और अपर्णा के बीच विवाद की खबरें आई थीं। उस समय प्रतीक ने अपर्णा पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था।


Prateek Aparna controversy: जब राजनीति के गलियारों में प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव की निजी जिंदगी खबरों में आ जाए तो हर कोई सोचने लगता है कि क्या सच में सब ठीक नहीं है? कुछ दिनों पहले उनके बीच विवाद की खबरें सुर्खियों में थीं। लेकिन अब प्रतीक के एक तस्वीर और एक लाइन के साथ सबको चौंका दिया—“ऑल इज गुड”। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने हाल ही में अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि “ऑल इज गुड” यानी सब ठीक है।

कुछ दिन पहले प्रतीक और अपर्णा के बीच विवाद की खबरें आई थीं। उस समय प्रतीक ने अपर्णा पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक पोस्ट में अपर्णा को स्वार्थी तक बताया था और कहा था कि वह उन्हें तलाक दे देंगे। लेकिन अब प्रतीक यादव ने साफ कर दिया है कि सब कुछ ठीक हो गया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा कि चैंपियन वो होते हैं जो अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर समस्याओं को सुलझा लेते हैं। हम लोग एक चैंपियन परिवार हैं। अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने भी बताया कि दोनों के बीच कभी कोई गंभीर समस्या नहीं थी। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने रिश्ते में खटास डालने की कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रही।




शादी और परिवार

प्रतीक और अपर्णा यादव की शादी 2011 में हुई थी। इससे पहले दोनों आठ साल तक अच्छे दोस्त रहे थे। अपर्णा ने एक इंटरव्यू में इस दोस्ती और शादी के बारे में बताया था। यह शादी उस समय की चर्चित शादियों में से एक थी। इसमें कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे, जैसे अमिताभ बच्चन और अनिल अंबानी।

शिक्षा और बच्चे

अपर्णा यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। प्रतीक यादव ने लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में डिग्री ली है। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं।

Read More
Next Story