दिल्ली-NCR में एक ही दिन में 11 डिग्री लुढ़क गया पारा, 26 जनवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
x
ठंडी हवाओं और नमी बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में ठंड लौट आई है। दिल्ली में हवा की क्वालिटी भी सुधरी है

दिल्ली-NCR में एक ही दिन में 11 डिग्री लुढ़क गया पारा, 26 जनवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार अभी 26 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान एक बार फिर दो अंकों की बजाए एक अंक में दर्ज होगा।


दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार 22 जनवरी तक गर्मी की आहट महसूस होने लगी थी लेकिन एक ही दिन में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। शुक्रवार को हुई बारिश ने राजधानी में तापमान को लुढ़का दिया। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। वहीं बारिश के बाद पारा करीब 11 डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं और नमी बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में ठंड लौट आई है।

बृहस्पतिवार आधी रात के बाद से शुरु हुआ बारिश का दौर शुक्रवार देर शाम तक जारी रहा। इस तरह से इस सीजन की दूसरी बारिश हुई इससे पहले नौ जनवरी को मामूली बारिश दर्ज की गई थी। लगातार हुई बारिश के कारण शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 0013.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश रिज में 17.4 मिमी व पालम में 14 मिमी दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार देर रात से चली तेज हवाओं का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। आसमान में काली घटा का आलम यह था कि सुबह नौ बजे ही अंधेरा छा गया। ऐसा ही नजारा शाम चार बजे के बाद भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी।

मौसम विभाग के अनुसार अभी 26 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान एक बार फिर दो अंकों की बजाए एक अंक में दर्ज होगा। 24 से 26 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

वहीं शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 25 व 26 को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके बाद 27 जनवरी को एक बार फिर से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।



-------

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की आहट के बीच सर्दी के पक्ष में खड़ी हुई बारिश ने राजधानी में तापमान की रफ्तार थाम दी है। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। वहीं बारिश के बाद पारा करीब 11 डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं और नमी बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में ठंड लौट आई है।

बृहस्पतिवार आधी रात के बाद से शुरु हुआ बारिश का दौर शुक्रवार देर शाम तक जारी रहा। इस तरह से इस सीजन की दूसरी बारिश हुई इससे पहले नौ जनवरी को मामूली बारिश दर्ज की गई थी। लगातार हुई बारिश के कारण शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 0013.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश रिज में 17.4 मिमी व पालम में 14 मिमी दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार देर रात से चली तेज हवाओं का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। आसमान में काली घटा का आलम यह था कि सुबह नौ बजे ही अंधेरा छा गया। ऐसा ही नजारा शाम चार बजे के बाद भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी।

मौसम विभाग के अनुसार अभी 26 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान एक बार फिर दो अंकों की बजाए एक अंक में दर्ज होगा। 24 से 26 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

वहीं शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 25 व 26 को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके बाद 27 जनवरी को एक बार फिर से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

Read More
Next Story