delhi heat wave
x
दिल्ली में रेड अलर्ट के तहत नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे धूप से बचें, भरपूर पानी पिएं और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें

51.9 डिग्री तक पहुंचा दिल्ली का हीट इंडेक्स, आज रात के बाद ही राहत की उम्मीद

मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 जून की रात से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है और रेड अलर्ट की जगह ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा।


भीषण गर्मी की चपेट से जूझ रही दिल्ली को आज रात के बाद ही कुछ राहत मिल सकती है। मौैसम विभाग का अनुमान है कि 13 जून की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट और हीटवेव की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

हीट इंडेक्स वो होता है जब जब तापमान के साथ आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) को मिलाकर महसूस की गई गर्मी मापी जाती है। यह दिल्ली में 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो बेहद खतरनाक माना जाता है।

हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि हीट इंडेक्स में दिन भर बदलाव होता रहता है। साथ ही यह भी साफ किया कि भारतीय परिस्थितियों के लिए हीट इंडेक्स का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है और यह पूरी तरह मान्य नहीं है।

लेकिन ये स्पष्ट है कि दिल्ली में गर्मी लोगों को झुलसा रही है।दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 40.9 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इसी के चलते राजधानी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे धूप से बचें, भरपूर पानी पिएं और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 जून की रात से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है और रेड अलर्ट की जगह ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा। 14 जून से 17 जून तक दिल्ली में तापमान 37-42 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

Read More
Next Story