क्या वाकई में AAP के बजट से अलग है BJP का लेखा-जोखा, 10 प्वाइंट्स में समझें
x

क्या वाकई में AAP के बजट से अलग है BJP का लेखा-जोखा, 10 प्वाइंट्स में समझें

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने एक लाख करोड़ का बजट पेश कर दिया है। अब इस पर सियासत भी तेज हो गई है। इन सबके बीच हम समझने की कोशिश करेंगे कि यह आप के पिछले बजट से कैसे अलग है।


Delhi Budget 2025: 27 साल बाद बीजेपी ने दिल्ली के लिए एक लाख करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि इन लोगों को हाथ की सफाई आती है और दिल्ली का हाल बुरा कर दिया। हमारी सरकार दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमने दिल्ली के बजट में 31 फीसद अधिक इजाफा किया। दिल्ली को ना सिर्फ संवारेंगे बल्कि समाज के हर एक वर्ग की जरूर पूरी करने में कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी का कहना है कि 27 साल बाद जनता को बरगला कर बीजेपी के लोग सत्ता में आए, अब जब कुछ करने का मौका मिला तो जुमलेबाजी से बाज नहीं आए। इन सबके बीच हम पहले यह जानेंगे कि बीजेपी ने क्या कुछ दिया है।

महिला समृद्धि योजना – ₹5100 करोड़ (महिलाओं को प्रति माह ₹2500 की सहायता)

गर्भवती महिलाओं के लिए सहायता – ₹210 करोड़

झुग्गी-झोपड़ी विकास – ₹696 करोड़

सीवेज सिस्टम सुधार – ₹500 करोड़

यमुना सफाई – ₹500 करोड़

जल आपूर्ति और स्वच्छता – ₹9000 करोड़

कनेक्टिविटी सुधार – ₹1000 करोड़

अटल कैंटीन (100 स्थानों पर स्थापना) – ₹100 करोड़

सुरक्षा व्यवस्था (50,000 नए सीसीटीवी कैमरे) – आवंटन निर्धारित

जन आरोग्य योजना बीमा कवरेज – ₹10 लाख (₹5 लाख का टॉप-अप शामिल)

कैसा था 'आप' का बजट

पिछली बार जब आप सरकार ने बजट पेश किया था, तब 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने की योजना बनाई गई थी। 2024-25 के बजट में इस योजना के लिए ₹2000 करोड़ का आवंटन किया गया था।

प्रमुख बजट आवंटन

शिक्षा बजट – ₹16,396 करोड़

स्वास्थ्य विभाग – ₹8685 करोड़

पेंशनधारियों के लिए – ₹2714 करोड़

महिला एवं बाल विकास, SC/ST/OBC कल्याण – ₹6216 करोड़

दिल्ली जल बोर्ड – ₹7195 करोड़

Read More
Next Story