दिल्ली में रेखा का आज राजतिलक, क्या बीजेपी ने महिला वोटर्स को साधा?
x

दिल्ली में 'रेखा' का आज राजतिलक, क्या बीजेपी ने महिला वोटर्स को साधा?

दिल्ली को नया सीएम मिल चुका है। बीजेपी ने रेखा गुप्ता के हाथ में कमान देने का फैसला किया है। आखिर 11 दिन के मंथन के बाद रेखा गुप्ता के नाम पर ही मुहर क्यों लगी।


Rekha Gupta News: 19 फरवरी को शाम सात बजे से करीब रात सवा आठ बजे तक बीजेपी दिल्ली मुख्यालय पर गहमागहमी का माहौल था। हर एक शख्स की नजर उस फैसले पर टिकी थी कि बीजेपी किसे दिल्ली की कमान सौंपने जा रही है। सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma), विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta), रेखा गुप्ता (Rekha Gupta), सतीश उपाध्याय, आशीष सूद(Ashish Sood), जैसे नाम थे। लेकिन बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला लिया और दिल्ली के सीएम के तौर पर रेखा गुप्ता का नाम टीवी स्क्रीन पर चलने लगा। अब सवाल यह है कि 11 दिन के मंथन में रेखा गुप्ता में वो एक्स फैक्टर क्या था जिसे बीजेपी के रणनीतिकार नजरंदाज नहीं कर सके।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) के नतीजे बीजेपी के लिए ऐतिहासिक है। 1998 के बाद से बीजेपी दिल्ली की सत्ता से बाहर थी। लेकिन इस दफा दिल्ली की जनता से दिल खोलकर बीजेपी की झोली भर दी। ऐसे में पार्टी के रणनीतिकारों के सामने चुनौती बड़ी थी। उन्हें एक ऐसे नाम का चयन करना था जो सभी रुप में स्वीकार्य हो। जानकार बताते हैं कि दिल्ली की जीत में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसे आप पीएम मोदी के ज्ञान वाले स्लोगन से भी समझ सकते हैं। उनके ज्ञान वाले स्लोगन में युवा और नारी शक्ति का जिक्र था।

अब बीजेपी ने अपने इस फैसले से समाज के दो बड़े तबके को साधा है। यही नहीं विपक्ष के आरोपों को कुंद करने की कोशिश की है कि वो महिला शक्ति का कितना सम्मान करते हैं। यहां बता दें कि इस समय बीजेपी शासित राज्यों में रेखा गुप्ता पहली सीएम बनने जा रही हैं और राष्ट्रीय स्तर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बाद दूसरी महिला सीएम होंगी।

जानकार बताते हैं कि दिल्ली के नतीजों में महिलाओं की भूमिका अहम रही। इसके मद्देनजर बीजेपी ने महिलाओं के बड़े तबके को साधने की कोशिश की। यही नहीं विपक्ष को भी संदेश दिया कि पार्टी सिर्फ जुबान से ही महिला उत्थान की हिमायत नहीं करती है, बल्कि हम उन्हें ताकत भी देते हैं। इसके अलावा बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि जमीनी स्तर पर जो लोग पार्टी के लिए काम करते हैं वो शीर्ष स्तर नोटिस की जाती है। रेखा गुप्ता के चयन के जरिए बीजेपी (BJP) ने महिलाओं को संदेश, विपक्ष के धार को कुंद करने की कोशिश और सामान्य कार्यकर्ताओं को यह बताया कि इस दल में कोई भी शख्स अपनी काबिलियत के बदौलत शीर्ष स्थान हासिल कर सकता है।

Live Updates

  • 20 Feb 2025 7:49 AM IST

    दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता कहती हैं, "यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं... मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी... मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी... पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।


Read More
Next Story