Republic Day Parade : आज रात सील हो जाएगी दिल्ली, आज शाम से ट्रैफिक की पाबंदियां लागू
x
गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है

Republic Day Parade : आज रात सील हो जाएगी दिल्ली, आज शाम से ट्रैफिक की पाबंदियां लागू

दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील कि वह कल यानी सोमवार 26 जनवरी को नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली आने से बचें।


गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज शाम से दिल्ली की किलेबंदी शुरू हो जाएगी और रात को दिल्ली सील कर दी जाएगी। परेड का टाइम कल सुबह 10:30 बजे है। परेड विजय चौक से शुरू होकर लाल किला तक जाएगी। मार्ग पर परेड के सुचारू संचालन के लिए व्यापक यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। परेड के दौरान किसी को रूट क्रॉस करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील कि वह कल नई दिल्ली और मध्य दिल्ली आने से बचें। आसमान से भी समारोह पर नजर रखी जाएगी।

परेड का रूट जानिए

गणतंत्र दिवस समारोह की परेड का जो रूट जारी किया गया है, उसके मुताबिक परेड विजय चौक से शुरू होकर- कर्तव्यपथ - सी-हेक्सागन - गोलचक्कर, गोल चक्कर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा -तिलकमार्ग - बहादुर शाह जफरमार्ग - नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला पहुंचेगी।

आज शाम से यातायात की पाबंदियां

25 जनवरी को शाम 5 बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर आवागमन की अनुमति नही होगी। 25 जनवरी को 8 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर परेड समाप्त होने तक कर्तव्यपथ की ओर यातायात की अनुमति नही होगी।

सी-हेक्सागन-इंडिया गेट, 26 जनवरी को सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार (क्रॉस) होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से तिलकमार्ग, बी.एस.जेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी

मेट्रो का अपडेट

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध रहेगी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए

दक्षिणी दिल्ली से-धौलाकुआं - वंदेमातरम - पंचकुइयां रोड - आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - पहाडग़ंज की ओर के लिए चेम्सफोर्ड रोड या अजमेरी गेट की ओर के लिए मिंटो रोड - भवभूतिमार्ग।

पूर्वी दिल्ली से- आईएसबीटी ब्रिज के माध्यम से बुलेवार्ड रोड - रानी झाँसी फ्लाईओवर -राउन्डअवाउट झंडेवालान - डी.बी. गुप्ता रोड - शीला सिनेमा रोड - पहाडग़ंज ब्रिज और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए

दक्षिणी दिल्ली से: रिंग रोड-आश्रम चौक - सराय काले खां - रिंग रोड, राजघाट - रिंग रोड - चौक यमुना बाजार - एस.पी. मुखर्जी मार्ग - छत्ता रेल, कोडिया ब्रिज और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा, फिर भी यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी से बचने के लिए अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर चले।

बसें यहीं तक जाएंगी

सिटी बस सेवाओं की आवाजाही निम्नलिखित बिंदुओं पर समाप्त होंगी।

पार्क स्ट्रीट/उद्यानमार्ग, आराम बाग रोड (पहाडग़ंज),आर/ए कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आई जी स्टेडियम),प्रगति मैदान (भैरों रोड) 6. हनुमान मंदिर (यमुना बाजार),मोरी गेट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट,आईएसबीटी सराय काले खां 10 तीस हजारी कोर्ट

अंतरराज्यीय बसें

गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24, रिंग रोड से होकर भैरों रोड पर समाप्त होंगी। एनएच-24 से आने वाली बसें रोड नंबर 56 पर दाहिनी ओर मुड़ेंगी और आईएसबीटी आनंदविहार पर समाप्त होंगी।

गाजियाबाद की ओर से आने वाली बसों को मोहन नगर से वजीराबाद ब्रिज के लिए भोपराचुंगी की ओर मोड़ दिया जाएगा। धौलाकुआं की ओर से आने वाली सभी अंतरराज्यीय बसें धौलाकुआं पर समाप्त हो जाएंगी

आज दिल्ली की सीमाएं सील

25 जनवरी को रात नौ बजे से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड समाप्त होने तक किसी भी भारी व हल्के वाहनों को दिल्ली की सीमाओं में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इनमें आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन शामिल नहीं है।

अगर आप गणतंत्र दिवस समारोह में जा रहे हैं तो हेल्प डेस्क से जरूर संपर्क कर लें। गणतंत्र दिवस समारोह के चारों तरफ 12 हेल्प डेस्क लगाई जाएंगी। इन हेल्प डेस्क पर एक स्थानीय थाने का पुलिसकर्मी, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक एनसीसी का जवान तैनात होगा। हेल्प डेस्क से संपर्क करने पर पता लगा जाएगा कि रूट क्या है, आपको अपनी सीट तक कैसे जाना है और कहां पाकिंग है। यहां तैनात जवान समारोह में आने वाले लोगों को पूरी जानकारी देंगे। इससे दर्शकों को भटकना नहीं पड़ेगा।


Read More
Next Story