
सपा ने घोसी उपचुनाव के लिए सुजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया, शिवपाल ने की नाम की घोषणा
सपा ने घोसी उपचुनाव के लिए अपने विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत को प्रत्याशी बनाया है।इधर एनडीए की ओर से अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
Sudhakar Singh’s son Sujeet Singh will be the SP candidate for Ghosi Bypoll :
समाजवादी पार्टी मऊ ज़िले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को प्रत्याशी बनाएगी।सुधाकर सिंह के निधन के बाद ख़ाली हुई इस सीट को रिक्त घोषित किया गया है।अभी तक बीजेपी ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है पर माना जा रहा है कि एनडीए गठबंधन की सुभासपा इस पर चुनाव लड़ सकती है।पिछले दिनों ओम प्रकाश राजभर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात के बाद इसकी अटकलें तेज़ हो गई हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने की नाम की घोषणा-
समाजवादी पार्टी ने घोसी उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।शुक्रवार को सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह के नाम की घोषणा की।घोसी सीट सुधाकर सिंह के निधन के बाद ख़ाली हुई है।विधानसभा सचिवालय में इस सीट को बीजेपी इस रिक्त घोषित किया है। शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष( अखिलेश यादव ) ने सुजीत सिंह का नाम फाइनल किया है।शिवपाल सिंह यादव में कहा कि विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।हम सब मिलकर लगेंगे और सीट जिताएँगे।
दारा सिंह चौहान को हराकर सुधाकर सिंह बने थे विधायक-
समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का 20 नवंबर को निधन हो गया था।उसके बाद यह सीट रिक्त घोषित की गई थी।नियमानुसार छह महीने के अंदर इस सीट पर उपचुनाव होना है।शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में सुजीत सिंह का नाम फाइनल होने की बात की।2022 के विधानसभा चुनाव में सपा में दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया था।बाद में दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफ़ा देखकर बीजेपी का दामन थाम लिया था।उसके बाद 2023 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया था।सुधाकर सिंह ने सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को हराकर उपचुनाव जीता था।लेकिन बीजेपी ने हार के बाद भी दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया और एमएलसी बनाकर सदन में भेजा।अब बीजेपी के लिए भी यह सीट अहम है।
सुभासपा लड़ सकती है घोसी उपचुनाव-
इधर सुजीत सिंह में नाम की घोषणा होने के साथ ही बीजेपी की लोकल यूनिट पर भी दबाव बढ़ गया है।बीजेपी में अभी नाम का ऐलान नहीं किया है।माना जा रहा है एनडीए गठबंधन की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( सुभासपा) इस सीट से चुनाव लड़ सकती है।पिछले दिनों सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। उसके बाद से सुभासपा के इस सीट से चुनाव लड़ने को अटकलें तेज़ हो गई हैं।

