सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, दारा सिंह चौहान को हराकर जीता था उपचुनाव
x

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, दारा सिंह चौहान को हराकर जीता था उपचुनाव

सुधाकर सिंह दो दिन पहले मुख़्तार अंसारी के बेटे, मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली से लौट रहे थे।वाराणसी एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत खराब हुई।उसके बाद मंगलवार को उनको लखनऊ लाया गया था ।


MLA Sudhakar Singh Death News : उत्तर प्रदेश के मऊ ज़िले की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है।67 साल के सुधाकर सिंह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।लंबे समय से उनको स्वास्थ्य की समस्याएं थीं। विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

सुधाकर सिंह घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक थे। 67 वर्षीय सुधाकर सिंह लंबे समय से लीवर व किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधाकर सिंह 17 नवंबर को मुख़्तार अंसारी के बेटे, मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली से लौट रहे थे। वाराणसी एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत खराब हुई।उसके बाद उनको लखनऊ लाया गया था ।

सुधाकर सिंह में हुए घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंत्री दारा सिंह चौहान को क़रीब 50 हजार वोटों से हराकर विधायक बने थे।सुधाकर सिंह घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 में चुआव लड़े थे लेकिन उनको कम मार्जिन से हार कासामना करना पड़ा था। 2022 में वो सपा से टिकट के दावेदार थे लेकिन सपा ने दारा सिंह चौहान को टिकट दिया था। उसके बाद 2023 को हुए उपचुनाव में उन्होंने पाला बदलकर भाजपा में शामिल हुए औरमंत्री बनाए गए दारा सिंह चौहान को हराकर जीत हासिल की थी। दारा सिंह चौहान के पाला बदलने से उपचुनाव हुआ था।

मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह करीब चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूर्वांचल के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा समेत सभी दलों के नेता श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

पूर्वांचल की राजनीति में सुधाकर सिंह की मजबूत पकड़ थी।घोसी के प्रतिष्ठित चुनाव में सपा ने सुधाकर सिंह में जिस तरह दारा सिंह चौहान को शिकस्त दी थी उससे उनकी क्षेत्र पर राजनीतिक पकड़ और मज़बूत हुई थी।

Read More
Next Story