
पहले अनुष्का संग 12 साल के रिश्ते का इजहार अब बने अनजान, चर्चा में तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव के पितृत्व को लेकर दावों-इनकारों ने राजनीतिक और कानूनी बहस छेड़ दी है। अनुष्का यादव के संभावित बयान पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
क्या लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बेटी के पिता हैं। दरअसल यह सवाल इस समय सुर्खियों में आए। हाल ही में हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने उन्हें पिता बनने पर बधाई तो मामला गरमा गया। तेज प्रताप यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आरजेडी में पांच जयचंद हैं और वो लगातार उनकी छवि को खराब कर रहे हैं। वो बताना चाहते हैं कि जिस अनुष्का के बच्चे को उनका बच्चा बताया जा रहा है वो उनका नहीं है बल्कि उन्हीं जयचंदों में से एक का है। बता दें कि अनुष्का वही लड़की है जिसकी तस्वीर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वायरल हुई थी और उसका असर यह हुआ था कि लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को ना सिर्फ पार्टी बल्कि परिवार से निकाल दिया था। लेकिन इन सबके बीच अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने बड़ा दावा किया है।
अनुष्का के भाई आकाश यादव का कहना है कि अगर बच्ची उनकी नहीं है तो तेज प्रताप यादव डिप्रेशन में क्यों हैं। अनुष्का की डिलिवरी से लेकर बच्ची के नाम तक सब कुछ सबके सामने लाएंगे। बच्ची की वजह से परिवार दहशत में है। अनुष्का ने घर भी छोड़ दिया है। आप किसी परिवार, बहु-बेटी के चरित्र पर दाग कैसे लगा सकते हैं। कोर्ट में सब साबित करुंगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल की एक पर्ची मिली है जिस पर तेज प्रताप यादव के नाम का जिक्र है।
8 फरवरी को खबर आई कि अनुष्का ने एक बच्ची को जन्म दिया है जिसके पिता तेज प्रताप यादव हैं। लेकिन तेज प्रताप यादव ने कहा कि बच्ची उनकी नहीं है बल्कि आकाश भाटी की है। लेकिन सवाल हैं कि क्या कोर्ट की डर की वजह से तेज प्रताप यादव अपने प्यार को छिपा रहे हैं। आपको याद होगा कि तेज प्रताप यादव की पहली शादी बिहार के सीएम रहे दारोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या से हुआ था। हालांकि वो शादी लंबी नहीं चली। ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि तेज प्रताप यादव और उनका परिवार बदसलूकी करता है। ऐश्वर्या ने यह भी कहा था कि उसे लालू फैमिली ने घर से निकाल दिया है। बता दें कि तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला अदालत में लंबित है।
8 फरवरी को जब तेज प्रताप यादव के बाप बनने की खबर आई तो उसी दिन तेज प्रताप यादव ने खंडन कर दिया। लेकिन इस मामले में अनुष्का की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं आया है। सवाल यह है कि अगर अनुष्का की तरफ से किसी तरह का बयान आता है तो तेज प्रताप यादव का क्या होगा। अनुष्का अगर कहती है कि बच्चा तेज प्रताप का नहीं है तो चर्चा को विराम लग जाएगा। लेकिन यदि बयान हां में आता है तो तेज प्रताप के सामने मुश्किलों और परेशानियों का पहाड़ खड़ा हो जाएगा।
यहां आपको बताएंगे कि अनुष्का यादव कौन हैं। अनुष्का यादव, पटना की रहने वाली हैं। उनके भाई आकाश यादव आरजेडी छात्र विंग के अध्यक्ष रह चुके हैं। 24 मई 2025 को तेज प्रताप यादव की फेसबुक आईडी से एक तस्वीर सामने आई जिसमें वो अनुष्का के साथ दिखाई दे रहे थे। तस्वीर में तेज प्रताप यादव और अनुष्का की मुस्कुराती तस्वीर थी और लिखा गया था कि मेरे साथ तस्वीर में दिख रही लड़की अनुष्का यादव है। दोनों एक दूसरे को पिछले 12 वर्ष से जानते हैं और प्यार करते हैं। लेकिन कुछ घंटों के बाद उस तस्वीर को हटा लिया गया और तेज प्रताप यादव की तरफ से 24 मई की रात करीब 10 बजे बताया गया कि उनकी आईडी हैक हो गई थी। उन्हें और अनुष्का को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उसके् ठीक एक दिन बाद यानी 25 मई को लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों जगहों से बेदखल कर दिया गया।
तेज प्रताप यादव के सामने कई सवाल
बता दें कि जिस फेसबुक पोस्ट पर तेज प्रताप यादव ने अनुष्का के साथ मुस्कुराती तस्वीर डाली थी, उसका खंडन किया। लेकिन ठीक एक महीने बाद करीब 30 जून को वो अनुष्का के घर बाइक चला कर पहुंचे। उस समय पत्रकारों ने सवाल किया तो जवाब में बोले कि उनका पारिवारिक रिश्ता है, इस वजह से मिलने जुलने आता हूं। 30 जून को ही एक टीवी चैनल में इंटरव्यू में कहा था कि अनुष्का के साथ वाली पोस्ट उनकी थी। उनकी आईडी से ही तस्वीर पोस्ट हुई। पोस्ट और तस्वीर दोनों सही थी। प्यार सभी लोग करते हैं और यह गुनाह तो नहीं है। प्रेम की कीमत चुकानी पड़ती है। 8 फरवरी 2026 को कहा कि अनुष्का से उनकी बेटी हुई है यह सरासर गलत है, उनके अकाउंट को जयचंदों ने हैक कर लिया है।
इजहार, इनकार की कहानी
अब तेज प्रताप यादव ऐसा क्यों कर रहे हैं। इसके पीछे तलाक केस बड़ी वजह है। हिंदू मैरिज एक्ट के सेक्शन 15 के मुताबिक बिना तलाक लिए दूसरी शादी नहीं की जा सकती। सेक्शन 17 के मुताबिक पहली पत्नी के जीवित रहते अगर कोई दूसरी शादी करता है तो वो अमान्य है और ऐसा करना अपराध भी होगा। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 82 और 83 में सात साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
अगर अनुष्का दावा करें..
अनुष्का यादव की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं आया है। अगर वो कुछ भी नहीं बोलती हैं तो तेज प्रताप यादव के सामने किसी तरह की मुश्किल नहीं है। लेकिन उनको दावा करने के लिए फैमिली सूट फाइल करना पड़ेगा। सबूत के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र, रिकॉर्ड्स, फोटो, वीडियो मैसेज संबंध साबित करने के लिए पेश करना होगा। अगर तेज प्रताप यादव इनकार करते हैं तो उनको डीएनए टेस्ट से गुजरना होगा। यदि डीएनए टेस्ट पॉजिटिव आता है तो तेज प्रताप को कानूनन मानना होगा कि बच्ची उनकी है।

