अयोध्या जेल से दो कैदी फरार, सात जेल कर्मियों पर एक्शन
x
अयोध्या जेल से दो कैदियों के फरार होने के बाद एक्शन

अयोध्या जेल से दो कैदी फरार, सात जेल कर्मियों पर एक्शन

अयोध्या ज़िला जेल से दो कैदियों के फ़रार होने से अफ़रातफ़री मच गई।दोनों क़ैदी विशेष बैरक नंबर चार में बंद थे जो रोशनदान की ईंटें तोड़कर बाहर निकले।कंबल की रस्सी बनाकर बाहर निकालने की बात सामने आ रही है।


अयोध्या जिला जेल से दो कैदी फरार होने की सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया है।गोलू अग्रहरि और शेर अली ने तन्हाई बैरक तोड़कर दीवार फाँदकर फ़रार हो गए।इसमें से एक हत्या और दूसरा रेप के मामले में जेल में बंद था।इसके बाद जहाँ पुलिस और एसटीएफ अलर्ट है वहीं कई अधिकारियों एयर कर्मचारियों पर गाज गिरी है।इस घटना से जेल की सुरक्षा सवाल खड़े हो गए हैं।

काउंटिंग के दौरान गायब मिले कैदी शेर सिंह और गोलू अग्रहरि-

यूपी की अयोध्या जिला जेल में बंद दो कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।घटना के बाद जेल प्रशासन की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए 7 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।मामला गुरुवार सुबह सामने आया जब सुबह की रूटीन हेड काउंट के दौरान दो कैदियों के गायब होने का पता चला। फरार कैदी गोलू अग्रहरि अमेठी के मुसाफिरखाना का रहने वाला था। वह हत्या के प्रयास में जेल में बंद था।उसे सितंबर 2025 से जेल में रखा गया था।जबकि फरार दूसरे कैदी की पहचान सुल्तानपुर जिले के अमरमऊ गांव निवासी शेर अली के रूप में की गई है।वह बलात्कार के गंभीर आरोप में नवंबर 2024 से जेल में था। काउंटिंग में इनके न मिलने से जेल में अफ़रातफ़री मच गई।

जेल अधीक्षक समेत सात जेल कर्मियों कर गिरी गाज-

इस घटना की सूचना मिलते ही जेल के डीजी पीसी मीणा ने एक्शन लेते हुए कई जेल कर्मियों पर कार्रवाई की।7 जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। निलंबित किए गए कर्मचारियों मे वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा, जेलर जे.के. यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी,एक हेड जेल वार्डर और तीन जेल वार्डर शामिल हैं। इसे जेल सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है।

अयोध्या में सघन चेकिंग, आस-पास के जिलों में अलर्ट-

जानकारी के अनुसार शेर अली और गोलू अग्रहरि दोनों कैदी विशेष सुरक्षा वाले तन्हाई (आइसोलेशन) बैरक में बंद थे।जहां से उन्होंने रात के अंधेरे में दीवार से ईंटें निकालकर बड़ा छेद बनाया।मौके से कंबल भी बरामद हुआ है जिससे पता चल रहा है कि क़ैदी कंबल की जगह रस्सी बनाकर बाहर निकले थे।सूत्रों के अनुसार क़ैदी की बाउंड्री वॉल फांदकर बाहर निकले। इस पूरे काम में काफ़ी समय लगा होगा जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की पुलिस, एसटीएफ (एसओजी), डॉग स्क्वायड और अन्य टीमें सक्रिय हैं।आसपास के जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है और कई जगह चेकपॉइंट लगाए गए हैं। अयोध्या के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।प्रशासन का दावा है कि दोनों कैदियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।यह घटना अयोध्या जैसे संवेदनशील शहर में होने की वजह से पुलिस और प्रशासन बहुत ज़्यादा सतर्क है।

Read More
Next Story