वायनाड ने याद दिलाई 6 साल पहले की वो त्रासदी, केरल को इन आपदाओं ने दिया जख्म
x

वायनाड ने याद दिलाई 6 साल पहले की वो त्रासदी, केरल को इन आपदाओं ने दिया जख्म

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से मिले जख्म से लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं. इन सबके बीच हम बताएंगे कि पिछले 6 साल में केरल ने कितनी आपदाओं का सामना किया है।


Disasters in Kerala: केरल इस समय प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। खूबसूरत वायनाड में तबाही के निशान और लोगों के चेहरों पर दर्द का भाव साफ तौर पर देखा जा सकता है। कुछ ही समय के भीतर तीन दफा भूस्खलन में अब तक 143 लोग जान गंवा हो चुके हैं। सरसरी निगाह में आप तस्वीरों को देख कर भी आकलन कर सकते हैं। राहत और बचाव में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। इन सबके बीच आपको 6 साल पहले बाढ़ से कैसे केरल तबाह हुआ था उसकी तस्वीर आपको याद भी आ रही होगी.उस बाढ़ को केरल के लिए सदी का बाढ़ कहा गया था।

2018 की वो बाढ़
2018 में अगस्त के महीने में केरल में जबरदस्त बाढ़ ने दस्तक दी। नतीजा ये हुआ कि 483 लोगों की मौत हो गई और संपत्ति का नुकसान अंदाज से परे था। आप उस बाढ़ की त्रासदी को ऐसे समझ सकते हैं कि केंद्र सरकार ने डिजास्टर ऑफ सीरियस नेचर घोषित किया। करीब चार लाख परिवारों से जुड़े करीब 14 लाख लोगों को रिलीफ कैंप की शरण लेनी पड़ी। 56 हजार हेक्टेअर में फसल बर्बाद हो गई। इंडियन एयरफोर्स के हेलिकॉप्टरों ने प्रेग्नेंट औरतों को एयरलिफ्ट किया था।


केरल सरकार के मुताबिक राज्य की आबादी का छठा हिस्सा प्रभावित हुआ था. लेकिन 2019 में वायनाड के पुथुमाला इलाके में भूस्खलन हुआ था जिसमें 17 लोगों की जान चली गई थी। पीटीआई के अनुसार 2021 में कोट्टायम और इडुक्की जिले में बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से 35 लोगों की मौत हुई जबकि पूरे राज्य में 53 लोग काल के गाल में समा गए। साल 2022 में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से अचानक बाढ़ आई और 18 लोग मारे गए। करोड़ों की संपत्ति बर्बाद हो गई और हजारों की संख्या में लोगों को शिविर कैंपों में शरण लेनी पड़ी।

केरल में सबसे अधिक लैंडस्लाइड
अर्थ साइंस मंत्रालय के मुताबिक 2015 से 2022 यानी सात साल में पूरे देश में लैंडस्लाइड के करीब 3700 मामले सामने आए जिसमें सबसे अधिक भूस्खलन करीब 2200 केरल में हुए थे.

Read More
Next Story