वायनाड भूस्खलन से 243 लोगों की मौत की हुई पुष्टि
x

वायनाड भूस्खलन से 243 लोगों की मौत की हुई पुष्टि

लैंड स्लाइड के बाद अब वायनाड में हर तरफ तबाही के निशान हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए सेना, एनडीएआरएफ मुस्तैदी से जुटी हुई हैं।


Wayanad Landslide Latest News: लैंड स्लाइड की वजह से केरल का जन्नत कहा जाने वाला वायनाड में अब हर जगह तबाही के निशान हैं। एक ही दिन में कुछ ही घंटों में तीन दफा लैंड स्लाइड हुआ था। अब तक 166 लोग जान गंवा चुके हैं।

Live Updates

  • 31 July 2024 6:58 AM IST

    जोरों पर रेस्क्यू ऑपरेशन

    भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने वायनाड के चूरलमाला क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया, जहां भूस्खलन के कारण 93 से अधिक लोगों की मौत हो गई।


  • 31 July 2024 6:36 AM IST

    राहुल-प्रियंका वायनाड का करेंगे दौरा

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की कद्दावर नेता प्रियंका गांधी आज वायनाड के प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं। बता दें कि राहुल गांधी यहां से सांसद भी रह चुके हैं.

  • 31 July 2024 6:22 AM IST

    मदद के लिए कर्नाटक आया आगे

    लोक निर्माण विभाग राज्य से आवश्यक जेसीबी, क्रेन और अन्य भारी वाहन उपलब्ध कराकर वायनाड में भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम कर रहा है।

    चामराजनगर

    चामराजनगर जिला प्रशासन ने गुंडलूपेट तालुक और जिले के आस-पास के इलाकों से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले नियमित रूप से वहां जाने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के रिश्तेदारों और परिचितों को सूचित करने के लिए 24/7 हेल्पलाइन स्थापित की है। जनता से अनुरोध है कि वे हेल्पलाइन नंबर- 08226-223161, 223163, 223160 या व्हाट्सएप नंबर 9740942902 पर संपर्क करें।

Read More
Next Story