पूरी दुनिया ने नए भारत के स्वरूप के दर्शन किए, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी
x

'पूरी दुनिया ने नए भारत के स्वरूप के दर्शन किए', बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 10 Aug 2025 3:00 PM IST

    वर्तमान उपलब्धियों के बीच अब हमारी अगली बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए- Tech आत्मनिर्भर भारत ! Indian tech कंपनियों ने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है।  हमने पूरी दुनिया के लिए software और products बनाए हैं।अब समय है, हम भारत की जरूरतों को और ज्यादा priority दें। हम सभी जनता की सेवा के लिए हैं, हमें देशवासियों की बेहतरी के लिए साथ मिलकर कदम उठाने हैं। 

  • 10 Aug 2025 2:59 PM IST

    विकसित भारत, New India की ये यात्रा... Digital India के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी होगी। India Al Mission जैसी योजनाओं से भारत Global Al leadership की दिशा में आगे बढ़ रहा है। Semiconductor मिशन भी अब रफ्तार पकड़ रहा है। भारत को जल्द ही Made in India Chip मिलने जा रही है।आज भारत Low cost, high tech स्पेस मिशन का ग्लोबल उदाहरण बन गया है।

  • 10 Aug 2025 2:37 PM IST

    आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। पिछले ग्यारह साल में हमारी अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से Top Five में पहुंच गई है। हम बहुत तेजी से शीर्ष तीन इकोनॉमी बनने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 

  • 10 Aug 2025 2:35 PM IST

    ऑपरेशन सिंदूर की इस सफलता के पीछे बहुत बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की ताकत है।इसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है। मैं इसके लिए भी आप सभी का अभिनंदन करता हूं।

  • 10 Aug 2025 2:30 PM IST

    आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बेंगलुरु आया हूं।ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की सफलता सीमापार कई किलोमीटर भीतर आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की ताकत... और आतंकवादियों के बचाव में उतरे पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों पर लाने की हमारी क्षमता..पूरी दुनिया ने नए भारत के इस स्वरूप के दर्शन किए हैं। 

  • 10 Aug 2025 2:28 PM IST

    बीते समय में बेंगलुरु के लिए भारत सरकार की ओर हजारों करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की गई हैं। आज इस अभियान को नई गति मिल रही हैआज बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का शुभारंभ हुआ है। मेट्रो फेज-3 आधारशिला भी रखी गई है। साथ ही देश के अलग अलग हिस्सों के लिए तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई गई है।

    बेंगलुरु से बेलगावी के बीच वंदे भारत की सेवा शुरू हुई है। इससे बेलगावी के व्यापार और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा नागपुर से पुणे और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से अमृतसर के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई है। 

  • 10 Aug 2025 10:45 AM IST

    वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 300 सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे।

  • 10 Aug 2025 8:28 AM IST

    जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के दुल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

  • 10 Aug 2025 7:29 AM IST

    अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जमीन को लेकर किसी भी सौदे से इनकार किया है।

  • 10 Aug 2025 6:36 AM IST

     लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत भाजपा आज से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी।

Read More
Next Story