
Bihar Voter List: चुनाव आयोग की सुप्रीम कोर्ट ने की खिंचाई, SIR पर रोक से इनकार
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
10th July Live News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 10 July 2025 8:14 AM ISTबारिश का असर दिल्ली और एनसीआर की ट्रैफिक पर नजर आ रहा है। सड़कों पर लबालब पानी की वजह से जाम की परेशानी हो गई है।मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी अपने पूर्वानुमान को संशोधित करते हुए बताया है कि गुरुवार को और बारिश होने की संभावना है, लेकिन शुक्रवार से इसमें कमी आने लगेगी।
- 10 July 2025 7:44 AM IST
हरियाणा के गुरुग्राम में लगातार भारी बारिश जारी है। सिविल लाइंस इलाके का यह नजारा है। रात भर हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव देखा गया।
- 10 July 2025 7:10 AM IST
गुजरात के वडोदरा में पुल ढहने की घटना मामले में एसडीआरएफ की टीमें घटना के दूसरे दिन बचाव और राहत अभियान फिर से शुरू करने के लिए तैयार हो है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 11 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव अभियान जारी है।
- 10 July 2025 7:02 AM IST
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने उस कैंटीन का लाइसेंस रद्द कर दिया है जिसके कर्मचारी के साथ शिवसेना विधायक ने दाल की गुणवत्ता को लेकर मारपीट की थी। विधायक संजय गायकवाड़ ने आज कैमरे के सामने कर्मचारी को घूंसा मारा और धक्का दिया। इस घटना से राज्य में विवाद खड़ा हो गया और शिवसेना नेताओं के आचरण पर सवाल उठने लगे।
यह घटना 8 जुलाई को हुई थी, लेकिन वीडियो 9 जुलाई को वायरल हो गया था। विधायक, कर्मचारी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। लाइसेंस रद्द करने का फैसला महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा परीक्षण के लिए भोजन के नमूने एकत्र करने के कुछ घंटों बाद आया है। विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें बासी खाना परोसा गया था।
- 10 July 2025 6:19 AM IST
मार्शल ला जांच में दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को फिर जेल भेजा गया है।