डोनाल्ड ट्रंप को नहीं मिला नोबेल पुरस्कार, रेस में रह गए पीछे
x

डोनाल्ड ट्रंप को नहीं मिला नोबेल पुरस्कार, रेस में रह गए पीछे

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।


10th October live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 10 Oct 2025 2:59 PM IST

    नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि यह सम्मान उन्हें वेनेज़ुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके अथक संघर्ष और देश को तानाशाही से लोकतंत्र की ओर ले जाने के प्रयासों के लिए दिया गया है।मचाडो ने कठिन परिस्थितियों में भी लोकतंत्र की ज्योति जलाए रखी और निरंकुश शासन के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखा।

    समिति ने उन्हें लैटिन अमेरिका में नागरिक साहस की असाधारण मिसाल बताया। एक समय पर विभाजित विपक्ष को एकजुट कर उन्होंने वेनेज़ुएला में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग को राष्ट्रीय आंदोलन का रूप दिया। उनके प्रयासों ने लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की दिशा में नए मानक स्थापित किए।

  • 10 Oct 2025 2:56 PM IST

    नोबेल समिति ने इस बार शांति का पुरस्कार वेनेजुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता मारिया कोरिना मचाडो को देने का फैसला किया। यह ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने कई अवसरों पर अपने योगदान को विश्व शांति के लिए अहम बताया। इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया कि ट्रंप के दावे के बावजूद नोबेल समिति ने उनके प्रयासों को शांति पुरस्कार के योग्य नहीं माना।

  • 10 Oct 2025 2:55 PM IST

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। ट्रंप लंबे समय से इस पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी पेश करते रहे हैं और अपने कार्यकाल में उन्होंने खुद को कई संघर्षों और युद्धों में शांति स्थापित करने वाला नेता बताया। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी लगातार यह दावा किया कि उन्होंने सात युद्धों में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें भारत-पाकिस्तान के विवादों में मध्यस्थता का प्रयास भी शामिल था, जिसे भारत ने सिरे से खारिज किया। हालांकि पाकिस्तान ने उनकी मध्यस्थता की भावना को स्वीकार करते हुए उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया। इसके अलावा, इज़राइल ने भी ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था।

  • 10 Oct 2025 1:38 PM IST

    सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाली याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 4 हफ्ते बाद की तारीख पर होगी।

  • 10 Oct 2025 11:22 AM IST

    आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज किया है। उनके खिलाफ पैसे बांटने का भी केस है। 

  • 10 Oct 2025 10:41 AM IST

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने हरियाणा के आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या का स्वतः संज्ञान लिया है। चंडीगढ़ और हरियाणा के मुख्य सचिव और चंडीगढ़ के डीजीपी को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

  • 10 Oct 2025 9:49 AM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके लिए 21 से 25 नवंबर तक 5 दिन का विशेष अनुष्ठान किया जाएगा जिसमें अयोध्या और काशी के पुरोहित और वैदिक आचार्य शामिल होंगे।25 नवंबर को राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होगा और पूरा परिसर लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

  • 10 Oct 2025 8:08 AM IST

    फिलीपींस के मिंडानाओ इलाके में जोरदार भूकंप आया है। इसकी तीव्रता 7.6 मापी गई, जो अत्यंत शक्तिशाली मानी जाती है। भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद स्थानीय भूकंप विज्ञान एजेंसी फिवोल्क्स ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है और समुद्र तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंची और सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी दी गई है।

  • 10 Oct 2025 6:24 AM IST

    उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

  • 10 Oct 2025 6:22 AM IST

    जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 

Read More
Next Story