40 लाख टैबलेट बांटे जाएंगे और 10 लाख नौकरी देंगे, यूपी सरकार का बजट पेश
x

'40 लाख टैबलेट बांटे जाएंगे और 10 लाख नौकरी देंगे', यूपी सरकार का बजट पेश

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


11th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 11 Feb 2026 1:13 PM IST

    बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 37,956 करोड़ प्रस्तावित, चिकित्सा शिक्षा के लिए 14,997 करोड़ रुपए की व्यवस्था, नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 1023 करोड़ की व्यवस्था, बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली 50 हज़ार की धनराशि को एक लाख किया गया है।

  • 11 Feb 2026 1:12 PM IST

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के बजट में रोज़गार, निवेश पर फोकस किया है।हम बेरोजगारी की दर कम की। 9 साल से कोई नया टैक्स नहीं लगाया

  • 11 Feb 2026 1:11 PM IST

    स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना में टैबलेट/स्मार्ट फोन के लिए 2,374करोड की व्यवस्था, अटल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन अवस्थापना विकास पर 2 हज़ार करोड़,डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर मे 200 रक्षा उद्योगों के लिए MoU, 35,280 करोड़ का निवेश,53,263लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

  • 11 Feb 2026 1:10 PM IST

    अवस्थापना-औद्योगिक विकास की योजनाओं के लिये 27,103 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्ष 2025-2026 की तुलना 13% ज़्यादा है। मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण एवं नये औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना पर 5 हज़ार करोड़ रूपये प्रस्तावित हैं।

  • 11 Feb 2026 12:04 PM IST

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि   वर्ष 2024-2025 में प्रदेश की GSDP 30.25 लाख करोड रूपये आकलित,जो गत वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत ज़्यादा है। UP की प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रूपये आकलित है जो 2016-2017 में प्रति व्यक्ति आय 54,564 रूपये के दोगुने से ज़्यादा है।

  • 11 Feb 2026 12:03 PM IST

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में 3,04,321 करोड़ रूपये से अधिक के रिकार्ड गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया है।यह भुगतान इसके पूर्व के 22 वर्षों के सम्मिलित गन्ना मूल्य भुगतान 2,13,519 करोड़ रूपये से भी 90,802 करोड़ रूपये अधिक है।

  • 11 Feb 2026 12:03 PM IST

    पुलिस विभाग में वर्ष 2017 से अब तक 1,83,766 पुरूष एवं 35,443 महिला सहित कुल 2,19,000 से अधिक पदों पर भर्ती की गयी है.पुलिस विभाग में चयनित 60,244 आरक्षियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है।अराजपत्रित श्रेणी के 83,122 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

  • 11 Feb 2026 12:02 PM IST

    उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केन्द्र है।देश के कुल मोबाइल फोन उत्पादन का 65 प्रतिशत उत्पादन प्रदेश में होता है।

  • 11 Feb 2026 12:01 PM IST

    यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि  अब तक 50 लाख करोड़ रूपये के MoU साइन हो चुके हैं जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार का सृजन संभावित।अब तक लगभग 15 लाख करोड़ रू.के निवेश की लगभग 16 हजार से ज़्यादा परियोजनाओं के 04 ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह हो चुके हैं।

  • 11 Feb 2026 11:14 AM IST

    उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पेश किए जाने से पहले विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Read More
Next Story