
'जुमला सुनाने बिहार कब आओगे?', लालू प्रसाद यादव का PM मोदी पर एक्स पोस्ट
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है
11th september live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 11 Sept 2025 12:54 PM IST
बिहार विधानसभा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन सियासी फिजा धीरे धीरे गरम होने लगा है। आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पीए मोदी पर तंज कसा है।
- 11 Sept 2025 9:44 AM IST
नेपाल इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता और भारी उथल-पुथल से गुजर रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि देशभर की जेलों से लगभग 15,000 कैदी फरार हो गए हैं। इसी बीच, रामेछाप जिले की जेल से भागने की कोशिश कर रहे कैदियों पर सेना ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो कैदियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह घटना नेपाल में सेना के नियंत्रण संभालने के बाद पहली बार हुई है।
- 11 Sept 2025 9:24 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन से पहले पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है ताकि किसी तरह की चूक न हो।
पीएम मोदी के दौरे के दौरान संभावित विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम भी उठाए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को नजरबंद कर दिया गया है। साथ ही, कई अन्य कांग्रेसी नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर है।
- 11 Sept 2025 6:14 AM IST
यूटा वैली यूनिवर्सिटी में आयोजित एक भाषण कार्यक्रम के दौरान कंज़र्वेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे परिसर को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया और संदिग्ध की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किर्क के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और देशभर में झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया।
- 11 Sept 2025 6:10 AM IST
यूपी के बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में भारी बारिश की चेतावनी है। श्रावस्ती, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और ललितपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- 11 Sept 2025 6:09 AM IST
उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पश्चिमी यूपी के लिए इस तरह का कोई अलर्ट नहीं है।