LIVE तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 8 सितंबर तक बढ़ी, पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला
x

तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 8 सितंबर तक बढ़ी, पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


13 august live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 13 Aug 2025 2:28 PM IST

    यूपी विधानसभा में चर्चा के दौरान सपा के विधायकों की नारेबाज़ी जारी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ‘हत्या,लूट,डकैती,बलात्कार करने वालों को संरक्षण मिलता था।इसी विधानसभा में गुंडे माफिया असलहों के साथ आते थे।जब विधानसभा चलती थी बाहर गाड़ियों में दस-दस बन्दूकें लेकर गुंडे माफिया आते थे विधायकों के साथ।

  • 13 Aug 2025 2:07 PM IST

    मुंबई हमलों के अभियुक्त तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 8 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने इस संबंध में फैसला सुनाया है। 

  • 13 Aug 2025 11:03 AM IST

    पहलवान सुशील कुमार की जमानत खारिज हो गई है। अदालत ने उन्हें सरेंडर करने के लिए सात दिन का समय दिया है। जूनियर पहलवान सागर धनखड की हत्या के मामले में सुशील पहलवान को मिली ज़मानत को SC ने रद्द किया।कोर्ट ने सुशील को एक हफ्ते में सरेंडर करने काआदेश दिया है।सागर धनखड़ के पिता ने सुशील कुमार को दिल्ली HC से मिली ज़मानत को रद्द करने की मांग के साथ SC का रुख किया था।

  • 13 Aug 2025 9:56 AM IST

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद के कद्दावर नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी वोटों की डकैती कर रही है, यही नहीं विपक्ष के वोटों को कम किया जा रहा है। 

  • 13 Aug 2025 9:53 AM IST

    योगी आदित्यनाथ सरकार के विजन डॉक्यूमेंट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा विज़न नहीं रीज़न डॉक्यूमेंट( reason document) जारी करे यूपी सरकार। यानि ये वजह बताए कि अपना कोई वायदा पूरा क्यों नहीं किया।

  • 13 Aug 2025 9:52 AM IST

    यूपी विधानसभा आज सुबह 11 बजे से कल सुबह 11 बजे तक चलेगी। यूपी के विज़न डॉक्यूमेंट कर होगी चर्चा। विज़न डॉक्यूमेंट की  थीम ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’  है। 

  • 13 Aug 2025 7:39 AM IST

    कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने कहा कि डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन राज्यों के बीच चल रहे पुनर्वितरण युद्ध में डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मंगलवार रात को समय सीमा चूक जाने के बाद राज्य नए चुनावी नक्शे तैयार करेगा।

  • 13 Aug 2025 7:33 AM IST

    दौसा के पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब सात से आठ घायलों को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक की पहचान तथा हादसे के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

  • 13 Aug 2025 7:30 AM IST

    राजस्थान के दौसा ज़िले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की जान चली गई। मृतकों में सात बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे।पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े एक पिकअप ट्रक से तेज़ रफ़्तार में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया।

  • 13 Aug 2025 6:52 AM IST

    न्यूयॉर्क में सितंबर में होने वाले UNGA शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हो सकती है।

Read More
Next Story