
22 फरवरी को पीएम मोदी मेरठ का करेंगे दौरा
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
13th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
Live Updates
- 13 Feb 2026 1:22 PM IST
लखनऊ एसटीएफ की टीम ने सफदरगंज थाना क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज यादव को हिरासत में लिया है।मुख्यमंत्री पर हाल ही अपमानजनक टिप्पणी की थी।कुछ पुराने मामले भी चल रहे थे।पत्नी ने कल रात से घर न आने की बात लगाकर लखनऊ ले गोमतीनगर थाने में तहरीर दी थी।
- 13 Feb 2026 1:20 PM IST
वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप।जिला जज को धमकी भरा ईमेल मिला जिसके बाद अफ़रातफ़री मची है।फ़िलहाल पुलिस मौके पर है और जानकारी के अनुसार कोर्ट ख़ाली कराया जा रहा है
- 13 Feb 2026 11:25 AM IST
विपक्षी सांसदों ने हरदीप सिंह पुरी के केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। US में एपस्टीन फ़ाइल खुलासे के हिस्से के तौर पर पुरी और जेफ़री एपस्टीन के बीच कई ईमेल का खुलासा हुआ है। पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
- 13 Feb 2026 9:28 AM IST
पश्चिम बंगाल: हुमायूं कबीर के बयान पर BJP नेता दिलीप घोष ने कहा कि राम मंदिर बन गया है, और देश-विदेश से लोगों ने ज़रूरत से ज़्यादा पैसे भेजे हैं। आप मस्जिद बनाइए, लेकिन बाबर के नाम पर इस देश में कोई मस्जिद नहीं बनेगी। अगर आप हुमायूं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप बाबर के नाम पर मस्जिद बना सकते हैं; समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। कई कोशिशें हुई हैं, लेकिन कोई भी सफल नहीं हुई।
बांग्लादेश चुनाव पर आगे उन्होंने कहा कि जो भी सरकार बनाएगा, हम उसका स्वागत करेंगे, और हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में बहुत जल्द शांति लौट आएगी। विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे और भारत के साथ रिश्ते सुधारकर एक अच्छे पड़ोसी बने रहेंगे।
- 13 Feb 2026 9:26 AM IST
PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा कि वो बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को बड़ी जीत दिलाने के लिए तारिक रहमान को दिल से बधाई देते हैं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।
- 13 Feb 2026 9:25 AM IST
तेलंगाना के करीमनगर जिले के SRR डिग्री कॉलेज काउंटिंग सेंटर पर म्युनिसिपल चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है।

