
दिल्ली में बारिश के बीच बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 2 बच्चों की मौत
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
14 august live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 14 Aug 2025 8:43 PM IST
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में ये हादसा हुआ। एक दीवार गिरने से उसकी चपेट में आने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र 9 और 10 साल बताई जा रही है जोकि दीवार के पास बैठकर खेल रहे थे तभी पूरी दीवार भरभराकर गिर पड़ी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों को जब तक निकालकर अस्पताल ले जाया जाता दोनों की मौत हो चुकी थी। ये दीवार DDA की प्रॉपर्टी बताई जाती है।
- 14 Aug 2025 2:32 PM IST
समाजवादी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के कारण अपनी विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया।उत्तर प्रदेश विधानसभा में 'विज़न डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा को संबोधित करते हुए, समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियाँ लाकर मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए.. सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या किसने की... मैं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ कि उन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी।
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियाँ लाकर मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर भरोसे से देखता है... 'मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया'... मैंने तब आवाज़ उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता... जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।
- 14 Aug 2025 2:28 PM IST
दिल्ली में भारी बारिश के बाद आज सुबह कालकाजी इलाके में पारस चौक के पास एक पेड़ उखड़ने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि की गई।
- 14 Aug 2025 1:39 PM IST
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए डॉ. सिंह ने कहा, "अभी-अभी जम्मू-कश्मीर के LoP और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से जानकारी प्राप्त होने पर मैंने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की। चोसिटी इलाके में बादल फटने से भारी जनहानि की आशंका है। प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है।
- 14 Aug 2025 1:37 PM IST
किश्तवाड़ जिले के पड्डर सब-डिवीज़न में बादल फटने की घटना सामने आई है। यह घटना पड्डर के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास हुई। अचानक बादल फटने से इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए।घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ, कश्मीर के राजौरी और मेंढर इलाकों से भी बादल फटने की जानकारी मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
- 14 Aug 2025 1:33 PM IST
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भारी तबाही की आशंका है। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया है।
- 14 Aug 2025 12:37 PM IST
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, आपका (समाजवादी पार्टी) परिवार विकास प्राधिकरण भी इसका उदाहरण है, वे केवल अपने तक ही सीमित रहना जानते हैं। स्वामी विवेकानंद ने अपनी कहानियों में इसके बारे में कहा था। समाजवादी पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी है। दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन आप केवल अपने परिवारों तक ही सीमित रहना जानते हैं। और आप उत्तर प्रदेश के साथ भी यही करना चाहते हैं..
- 14 Aug 2025 11:40 AM IST
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "...राहुल गांधी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी को गाली देते हैं और फिर भाग जाते हैं... वह निराश हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके परिवार के पास देश चलाने का ठेका है, तो पीएम मोदी कहां से आ गए?"
- 14 Aug 2025 11:39 AM IST
सुप्रीम कोर्ट में चनाव आयोग ने अपनी दलील में कहा कि एक व्यक्ति एक वोट का कानून 1951-1952 में भारत के पहले चुनाव से ही अस्तित्व में है। अगर किसी के पास किसी भी चुनाव में किसी व्यक्ति द्वारा दो बार मतदान करने का कोई सबूत है, तो उसे बिना किसी सबूत के भारत के सभी मतदाताओं को चोर बताने के बजाय, एक लिखित हलफनामे के साथ चुनाव आयोग के साथ साझा किया जाना चाहिए।
चुनाव आयोग ने आगे कहा कि वोट चोर जैसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल करके हमारे मतदाताओं के लिए एक झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश न केवल करोड़ों भारतीय मतदाताओं पर सीधा हमला है, बल्कि लाखों चुनाव कर्मचारियों की ईमानदारी पर भी हमला है।
- 14 Aug 2025 11:35 AM IST
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के निर्देश देने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य का दर्जा देते समय, ज़मीनी हालात को ध्यान में रखना होगा।मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा, पहलगाम में जो हुआ, उसे आप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते।
केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार ने चुनावों के बाद राज्य का दर्जा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब स्थिति अजीबोगरीब है। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से निर्देश लेने के लिए 8 हफ़्ते का समय मांगा।