कविंद्र गुप्ता होंगे लद्दाख के नए उप राज्यपाल
x

कविंद्र गुप्ता होंगे लद्दाख के नए उप राज्यपाल

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


14th july live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 14 July 2025 3:53 PM IST

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही प्रो. अशीम कुमार घोष को हरियाणा, पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।


  • 14 July 2025 10:15 AM IST

    मशहूर अभिनेत्री बी सरोजा देवी का बेंगलुरु में निधन हो गया है। 

  • 14 July 2025 9:54 AM IST

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग के साथ अपनी बैठक के दौरान कहा कि जैसा कि आपने बताया, हमारे द्विपक्षीय संबंध पिछले अक्टूबर में कज़ान में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक के बाद से लगातार बेहतर हो रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस यात्रा में मेरी चर्चाएं इसी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगी।



  • 14 July 2025 9:09 AM IST

    विदोयस मंत्री डॉ एस जयशंकर इन दिनों चीन की यात्रा पर हैं। उन्होंने बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की।

  • 14 July 2025 6:09 AM IST

    सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं वाराणसी स्थिति काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

Read More
Next Story