असम में 5.8 तीव्रता का भूकंप,फिलहाल कोई नुकसान की खबर नहीं, नॉर्थ-ईस्ट में दूसरी जगह भी असर
x

असम में 5.8 तीव्रता का भूकंप,फिलहाल कोई नुकसान की खबर नहीं, नॉर्थ-ईस्ट में दूसरी जगह भी असर

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है


14th september live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 14 Sept 2025 5:37 PM IST

    रविवार को उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, झटका शाम 4:41 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र उदलगुरी ज़िले में था और यह सिर्फ 5 किलोमीटर की उथली गहराई पर था।

    आसपास के इलाकों में तेज़ झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सरकारी अधिकारियों ने पुष्टि की कि तुरंत किसी जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है।



  • 14 Sept 2025 12:26 PM IST

    असम के दरांग में बोलत हुए आम तौर पर मुझे कितनी भी गालियां दें… मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा ज़हर निगल लेता हूं, लेकिन जब बेशर्मी के साथ किसी और का अपमान होता है, तब मुझसे सहा नहीं जाता। 1962 में चीन के साथ जो युद्ध हुआ था, उसके बाद पंडित नेहरू ने जो कहा था, नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के वे घाव आज भी भरे नहीं हैं, और उस घाव पर कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी नमक छिड़कने का काम कर रही है।

  • 14 Sept 2025 11:05 AM IST

    लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। इंडिगो की फ्लाइट में सपा सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार रनवे पर रफ्तार भरने के बाद टेकऑफ के वक्त नहीं उठा विमान। दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान रनवे पर ही रुका. सभी यात्री सुरक्षित हैं और क्या खराबी हुई इसकी जांच करवायी जा रही है।


  • 14 Sept 2025 7:31 AM IST

    गाजियाबाद  के इंदिरापुरम में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया।

  • 14 Sept 2025 6:38 AM IST

    लंदन के सेंट्रल इलाके में शनिवार को ब्रिटेन के हाल के इतिहास का सबसे बड़ा दक्षिणपंथी प्रदर्शन देखने को मिला। एंटी-इमिग्रेशन (प्रवासन विरोधी) एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिन्सन के नेतृत्व में करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने ‘यूनाइट द किंगडम’ मार्च में हिस्सा लिया।

    इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस ने बताया कि कई अधिकारियों पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। भारी सुरक्षा उपकरणों से लैस अधिकारी और घुड़सवार पुलिस को भी मोर्चे पर उतारा गया।

  • 14 Sept 2025 6:18 AM IST

    भारत की जैस्मिन लेंबोरिया ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। उन्होंने पोलैंड की जूलिया को हराया। 

Read More
Next Story