यूपी में CNG हुई मंहगी, पौने चार रुपये बढ़ी कीमत
x

यूपी में CNG हुई मंहगी, पौने चार रुपये बढ़ी कीमत

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है


15th April Live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 15 April 2025 7:55 PM IST

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सीएनजी दाम बढ़ाए गए हैं। यूपी के लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर मे CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय किया गया है। यह रेट 16 अप्रैल यानी बुधवार सुबह 06 बजे से लागू हो जाएगी। जिसके बाद से राजधानी लखनऊ और आगरा में सीएनजी की नई कीमत 97.75 प्रति किलो मिलेगी। इससे पहले 94.00 रुपये प्रति किलो सीएनजी के दाम थे।

  • 15 April 2025 2:11 PM IST

     कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह मामला शरबत विवाद से जुड़ा हुआ है। 

  • 15 April 2025 1:15 PM IST

    बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। दरअसल हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सम्राट चौधरी को लेकर बयान दिया था जिसके बाद से सियासत गरमा गई थी। 

  • 15 April 2025 11:16 AM IST

    लैंड केस में पूछताछ में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि संसद में राहुल गांधी की आवाज दबाई जाती है और यहां पर उनकी आवाज को दबाने का काम किया जाता है। 

  • 15 April 2025 10:29 AM IST

    इस मामले में वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड पर सवाल उठे हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी को गुरुग्राम के शिकोहपुर इलाके में 3.53 एकड़ जमीन महज 7.50 करोड़ रुपये में कॉलोनी डेवलप करने के नाम पर दी गई थी।ईडी की प्रारंभिक जांच में संदेह है कि यह डील नियमों के उल्लंघन के साथ की गई थी और इसमें मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका भी जताई जा रही है।

  • 15 April 2025 10:28 AM IST

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकोहपुर जमीन घोटाले की जांच के तहत रॉबर्ट वाड्रा को एक बार फिर तलब किया है। यह दूसरी बार समन जारी किया गया है। इससे पहले वाड्रा को 8 अप्रैल को पेश होने को कहा गया था, लेकिन वे ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

  • 15 April 2025 9:52 AM IST

    बाजार शुक्रवार को भी मजबूती के साथ बंद हुआ था। उस दिनसेंसेक्स में 1,310 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 75,157 अंक पर बंद हुआ।निफ्टी भी 429 अंकों की तेजी के साथ 22,828 अंक पर बंद हुआ।

  • 15 April 2025 9:51 AM IST

    मंगलवार को सेंसेक्स ने 1,600 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाई और यह 76,852.06 अंक पर खुला। दूसरी ओर, निफ्टी ने भी मजबूती दिखाई और यह 500 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 23,368.35 अंक पर पहुंच गया।

  • 15 April 2025 9:51 AM IST

    लंबे वीकेंड के बाद शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार वापसी की। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में ही बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों के चेहरों पर रौनक लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांकों ने रिकॉर्ड तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत की।



  • 15 April 2025 8:29 AM IST

    उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। समीर वर्मा को स्टाम्प एवं निबंधन विभाग का महानिरीक्षक बनाया गया है।

Read More
Next Story