
समुद्र में उतरा भारत का सितारा, शुभांशु ने रचा इतिहास
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
15th july live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 15 July 2025 3:28 PM IST
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने 25 जून 2025 को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान शुरू की थी। 26 जून को वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से जुड़े, जहां उन्होंने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए। इन प्रयोगों में अंतरिक्ष में मांसपेशियों की हानि, मानसिक स्वास्थ्य, और फसल उगाने जैसे मानवता के भविष्य से जुड़े गहन विषय शामिल थे।
- 15 July 2025 3:24 PM IST
शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में महत्वपूर्ण अनुसंधान और सहयोगी गतिविधियों में भाग लिया। वापसी के दौरान वह स्पेसएक्स के ग्रेस (Grace) स्पेसक्राफ्ट में सवार थे, जिसने कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग की।यह मिशन भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित हुआ है और वैश्विक अंतरिक्ष मिशनों में भारत की भागीदारी को और मजबूत करता है।
- 15 July 2025 3:19 PM IST
15 जुलाई 2025, दोपहर 3:00 बजे भारत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बना जब भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा के बाद सफलतापूर्वक धरती पर लौटे। यह उनकी पहली अंतरिक्ष उड़ान थी, जो एक्सिओम मिशन-4 (Ax-4) का हिस्सा रही।
- 15 July 2025 10:13 AM IST
गुजरात के जूनागढ़ के मंगरोल के अजाक गांव में अजाक नदी पर बना पुल ढह गया है। वहां से गुज़र रहे कुछ लोग पानी में गिर गए।
- 15 July 2025 10:12 AM IST
यूपी के चित्रकूट में वाल्मीकि नदी पर हाल ही में बने पुल का एप्रोच रोड पहली ही बारिश में टूट कर बह गया।पुल का अभी औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ था।10 करोड़ की लागत से इसे बनाया गया था।
- 15 July 2025 8:48 AM IST
फिलिपींस के लुजोन में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है।
- 15 July 2025 6:10 AM IST
बालासोर एफएम कॉलेज में आत्मदाह करने वाली छात्रा की एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।