बिहार SIR पर अंतिम फैसला ही पूरे देश पर लागू होगा- सुप्रीम कोर्ट
x

बिहार SIR पर अंतिम फैसला ही पूरे देश पर लागू होगा- सुप्रीम कोर्ट

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है


15th september live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 15 Sept 2025 3:08 PM IST

    बिहार स्पेशल इंटेंसिव रिविजन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में जो भी अंतिम फैसला होगा वो पूरे देश में लागू होगा। जहां तक चुनाव आयोग की बात है तो नियम कानून के दायरे में काम करता हुआ नजर आ रहा है। आयोग ने आधार मुद्दे पर पुनर्विचार से इनकार किया है। इसके साथ ही अगली सुनवाई के लिए सात अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की है। 

  • 15 Sept 2025 2:16 PM IST

    दिल्ली बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी चालक गगनप्रीत को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं हादसे में मृत डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत की पत्नी का कहना है उनके पति की सांसें चल रही थीं। लेकिन समय पर इलाज नहीं मिला। अगर समय पर इलाज मिला होता तो शायद उनके पति इस दुनिया में होते। 

  • 15 Sept 2025 10:58 AM IST

    वक्फ संशोधन अधिनियम के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल तक इस्लाम में प्रैक्टिस करने की शर्त और कलेक्टर को विवादों का फैसला करने की अनुमति देने वाले प्रावधान पर रोक लगाई।

  • 15 Sept 2025 10:56 AM IST

    सर्वोच्च न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के विभिन्न प्रावधानों पर रोक लगा दी है, जिन पर चुनौती दी जा रही थी। इसमें वक्फ के निर्माण के लिए 5 साल तक प्रैक्टिस करने वाले मुस्लिम की पूर्व शर्त भी शामिल है।

  • 15 Sept 2025 10:55 AM IST

    सर्वोच्च न्यायालय ने वक्फ संशोधन अधिनियम के उस प्रावधान पर रोक लगा दी है जिसके तहत सरकार द्वारा नियुक्त एक अधिकारी यह तय कर सकेगा कि वक्फ संपत्ति ने सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण किया है या नहीं।

  • 15 Sept 2025 10:55 AM IST

    सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि जहाँ तक संभव हो, वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी एक मुस्लिम होना चाहिए। साथ ही, न्यायालय ने गैर-मुस्लिम को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने संबंधी संशोधन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

  • 15 Sept 2025 10:54 AM IST

    सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के उस प्रावधान पर रोक लगा दी है जिसके तहत वक्फ बनाने के लिए किसी व्यक्ति को 5 साल तक इस्लाम का अनुयायी होना ज़रूरी था। यह प्रावधान तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है जब तक राज्य सरकारें यह तय करने के लिए नियम नहीं बना लेतीं कि कोई व्यक्ति इस्लाम का अनुयायी है या नहीं।

  • 15 Sept 2025 10:45 AM IST

    सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ की कुछ धाराओं पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि पूरे कानून पर रोक लगाने की जरूरत नहीं है। राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित धाराओं पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि वक्फ ऐक्ट की वैधता पर फैसला नहीं है। 

  • 15 Sept 2025 9:50 AM IST

    मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया है। आज सुबह किंग्स सर्कल इलाके से ली गई तस्वीरें हैं। 



  • 15 Sept 2025 9:23 AM IST

    मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में तेज बारिश की संभावना है। IMD ने 3 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Read More
Next Story