
BMC Election Result: BMC में बीजेपी को पहली बार बहुमत, उद्धव के गठबंधन की विदाई तय
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
16 January live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 16 Jan 2026 1:44 PM IST
बीजेपी में पहली बार बीजेपी + को बहुमत मिल गया है. ताजा रुझानों में बीजेपी + 115 सीटों पर आगे चल रहा है. रुझानों ने साफ कर दिया है कि अब उद्धव गुट की शिवसेना की विदाई अब तय है. अभी तक 201 सीटों के रुझान आ गए हैं, जिसमें से बीजेपी + को 115 तथा उद्धव सेना गठबंधन को 68 सीटें मिलती दिख रही है. इसके अलावा 10 सीटों पर कांग्रेस है.
- 16 Jan 2026 12:50 PM IST
BMC के 227 वार्डों के लिए जारी मतगणना में अब तस्वीर साफ होने लगी है. ताजा रुझानों के अनुसार, BJP के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन की बढ़त 102 सीटों की हो गई है. वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की मनसे का गठबंधन (UBT+) फिलहाल 57 सीटों पर ही आगे चल रहा है.
- 16 Jan 2026 11:52 AM IST
बीएमसी का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में गया है. कांग्रेस की आशा काले वार्ड 184 से जीतीं उन्हें 1450 वोट मिले. आशा काले ने शिंदे सेना की वैशाली शेवाले और MNS की पारुबाई कटके को हराया. वहीं वार्ड नंबर 214 में बीजेपी के अजय पाटिल ने जीत हासिल कर ली है.
- 16 Jan 2026 11:25 AM IST
बीएमसी के अभी तक जो रुझान आए हैं उनमें बीजेपी गठबंधन अपनी बढ़त को कायम रखे हुए हैं. 33 सीटों पर बीजेपी गठबंधन आगे है जबकि 21 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन आगे चल रही है और 3 सीटों पर कांग्रेस आगे हैं.
- 16 Jan 2026 10:50 AM IST
बीएमसी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन और शिवसेना यूबीटी गठबंधन के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई दे रही है. अभी तक 27 वार्ड में बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है. जबकि शिवसेना यूबीटी गठबंधन 17 वार्ड में आगे है. वहीं कांग्रेस केवल 2 वार्ड में आगे है.
- 16 Jan 2026 10:48 AM IST
अहिल्यानगर में बीजेपी 3 सीटों पर और अजित पवार 2 सीटों पर आगे है वही नागपुर में बीजेपी 20 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है. अमरावती में बीजेपी 2 सीट पर आगे चल रही है.
- 16 Jan 2026 10:13 AM IST
मुंबई नगर निगम चुनाव के 227 वार्डों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
Counting starts for 227 wards of the Mumbai Municipal Corporation elections.
— ANI (@ANI) January 16, 2026 - 16 Jan 2026 9:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले ऊधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
#WATCH | Udhampur: Jammu and Kashmir Police has tightened security on the Jammu-Srinagar National Highway in Udhampur ahead of Republic Day celebrations on January 26. pic.twitter.com/kM13rrrAb0
— ANI (@ANI) January 16, 2026 - 16 Jan 2026 9:00 AM IST
मुंबई महानगर पालिका के 227 निर्वाचन वार्डों के लिए गुरुवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे से 23 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी. इस बार मतगणना की प्रक्रिया में एक साथ सभी वार्डों के बजाय केवल दो-दो वार्डों के वोटों की गिनती की जाएगी. इस बदलाव की वजह से सुबह 10 बजे केवल 46 वार्डों की गिनती शुरू हो पाएगी.
- 16 Jan 2026 7:13 AM IST
राज्य चुनाव आयोग आज बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) सहित महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के अहम चुनावों के नतीजे घोषित करेगा। महाराष्ट्र में 893 वार्डों में 2,869 सीटों के लिए चुनाव 15 जनवरी को हुए थे और वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे शुरू होगी।

