
तारिक रहमान बने बांग्लादेश के पीएम, विपक्षी दलों ने शपथ का किया बहिष्कार
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है
17th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
Live Updates
- 17 Feb 2026 4:10 PM IST
तारिक रहमान ने बांग्लादेश के पीएम की शपथ ली हैं। हालांकि उनके शपथ ग्रहण का विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया।
- 17 Feb 2026 12:29 PM IST
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने संगठन में बदलाव किया है। नौशाद अली के कद को बढ़ाया है। नौशाद अली को कानपुर, लखनऊ, आगरा और मेरठ मंडल का मुख्य प्रभारी बनाया गया। आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी जिम्मेदारी दी गई है। अशोक सिद्धार्थ को दिल्ली, केरल, गुजरात और छत्तीसगढ़ का मुख्य प्रभारी बनाया है। पूर्व सांसद गिरीश चंद्र को उत्तराखंड और राजाराम को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया वहीं सुमरत सिंह को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है।
- 17 Feb 2026 9:43 AM IST
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के भारत दौरे पर PM मोदी ने कहा कि संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। बता दें कि मैक्रां एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं।
- 17 Feb 2026 9:23 AM IST
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। कक्षा 10वीं का पहला पेपर मैथ्स का होगा, जबकि 12वीं के छात्रों के लिए पहला पेपर बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्ट हैंड का रखा गया है। सीबीएसई ने सभी छात्रों के लिए जरूरी निर्देश और एडवाइजरी भी जारी की है।
- 17 Feb 2026 9:20 AM IST
2026 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की सालाना परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्टूडेंट्स स्कूल कैंपस में पहुंचने लगे हैं। शिक्षा बोर्ड का कहना है कि नकलविहीन परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन दोनों मुस्तैद हैं।
- 17 Feb 2026 9:09 AM IST
तेलंगाना निकाय चुनाव के नतीजे कांग्रेस पार्टी के पक्ष में हैं। 86 निकायों में कांग्रेस उम्मीदवारों ने मेयर-अध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की है।

