
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब-हरियाणा में कोहरे का सितम, हाड़ कंपाने वाली ठंड
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
17th January live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 17 Jan 2026 8:35 AM IST
दिल्ली और एनसीआर की यह सुबह की तस्वीर है। हालत यह है कि सड़क पर कोई गाड़ी कितनी दूर है उसका अंदाजा सिर्फ उसके आवाज से लग रही है।
- 17 Jan 2026 8:29 AM IST
उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में ठंड का कहर है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है।
- 17 Jan 2026 7:43 AM IST
घने कोहरे का सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ रहा है। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। भीषण शीतलहर के बीच रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों के लिए खासा मुश्किल साबित हो रहा है। यह तस्वीर दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन की है।
- 17 Jan 2026 7:40 AM IST
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में फिलहाल अगले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर बना रह सकता है। 18 जनवरी को भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और ओडिशा के विभिन्न इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
- 17 Jan 2026 7:38 AM IST
दिल्ली-एनसीआर इस समय घने कोहरे की चपेट में है। धुंध इतनी ज्यादा है कि सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की जा रही है।
कोहरे का असर सिर्फ एनसीआर तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में भी यही हाल बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति बने रहने की संभावना है।
- 17 Jan 2026 6:42 AM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर जाएंगे। वहां वे दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
- 17 Jan 2026 6:17 AM IST
कोहरे की वजह से हवाई सेवा पर असर पड़ा है। IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के उड़ान में देरी हो रही है।

