
AI Impact Summit 2026: एआई में भारत को भय नहीं भाग्य दिखता है- पीएम मोदी
Breaking News: एआई इंपैक्ट समिट 21 फरवरी तक चलेगा। इस समिट से जुड़ी हर एक जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
19th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
Live Updates
- 19 Feb 2026 11:06 AM IST
पीएम मोदी ने कहा आज नई दिल्ली AI समिट में वो AI के लिए MANAV विज़न पेश करते हैं। MANAV का मतलब है इंसान। MANAV में M का मतलब है नैतिक और एथिकल सिस्टम। A का मतलब है जवाबदेह शासन। N का मतलब है राष्ट्रीय संप्रभुता। A का मतलब है सुलभ और समावेशी।V का मतलब है वैध और जायज़।
- 19 Feb 2026 11:04 AM IST
एआई समिट में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास टैलेंट भी है। एनर्जी कैपेसिटी भी है और पॉलिसी क्लैरिटी भी है। मुझे आपको ये बताते हुए खुशी भी है कि इस समिट में 3 भारतीय कंपनियों ने अपने AI मॉडल्स और ऐप्स लॉन्च किए हैं।ये मॉडल्स हमारे युवाओं के टैलेंट को दिखाते हैं और भारत जो सॉल्यूशंस दे रहा है, उसकी गहराई और डायवर्सिटी का भी रिफ्लेक्शन हैं।
- 19 Feb 2026 11:00 AM IST
एआई समिट में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में दो तरह के लोग हैं। वे लोग जिन्हें AI में भय दिखता है। दूसरे वे जिन्हें AI में भाग्य दिखता है। मैं गर्व और जिम्मेदारी से कहता हूं कि हमें भय नहीं, भारत को AI में भाग्य दिखता है, भारत को AI में भविष्य दिखता है।
- 19 Feb 2026 10:58 AM IST
भारत AI को किस दृष्टि से देखता है। उसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस summit की theme में है - सर्वजन हिताय - सर्वजन सुखाय। यही हमारा benchmark है। AI के लिए इंसान सिर्फ deta point न बन जाए, इंसान सिर्फ raw material तक सीमित न रह जाए। इसलिए AI का लोकतंत्रकरण करना होगा। इसे Inclusion और Empowerment का माध्यम बनाना होगा और विशेष रूप से Global South में।
- 19 Feb 2026 10:56 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि AI को मशीन केंद्रित से अधिक लोगों के लिए संवेदनशील और उत्तरदायी कैसे बनाएं इसकी जरूरत है। यही इस ग्लोबल एआई का मुख्य उद्देश्य है।
- 19 Feb 2026 10:52 AM IST
आज Machine Learning से Learning Machine तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है, व्यापक भी है।इसलिए, हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है।वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे।
- 19 Feb 2026 10:45 AM IST
एआई इंडिया समिट में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों का representation, दुनिया के कोने-कोने से यहां आए महानुभाव इस summit की सफलता को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। इसमें young generation की जो उपस्थिति हमने देखी है, वो एक नया विश्वास पैदा करती है।
- 19 Feb 2026 10:22 AM IST
फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि पिछले साल जब फ्रांस और भारत ने पेरिस में AI एक्शन समिट को-होस्ट किया था, तो हमने उन टेक्नोलॉजी के लिए एक ग्लोबल गाइडिंग प्रिंसिपल तय किया था जो हमारे समाज और हमारी इकॉनमी को बदल देंगी। हम कहते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी इंसानियत को तेज़ी से इनोवेट करने, हेल्थकेयर, एनर्जी, मोबिलिटी, एग्रीकल्चर और पब्लिक सर्विसेज़ में इंसानियत की भलाई के लिए बदलाव लाने में मदद करेगा। हम दोनों, हम इस क्रांति में विश्वास करते हैं। AI स्ट्रेटेजिक कॉम्पिटिशन का एक बड़ा फील्ड बन गया है, और बड़ी टेक और भी बड़ी हो गई है।
- 19 Feb 2026 10:17 AM IST
India AI Impact Summit2026 में UN सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस समिट का मैसेज सिंपल है। असली असर का मतलब है ऐसी टेक्नोलॉजी जो जिंदगी को बेहतर बनाए और धरती की रक्षा करे तो चलिए सबके लिए AI बनाते हैं जिसमें डिफ़ॉल्ट सेटिंग के तौर पर इज्जत हो।
- 19 Feb 2026 10:15 AM IST
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि 10 साल पहले मुंबई में एक स्ट्रीट वेंडर बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था। कोई पता नहीं, कोई कागजात नहीं, कोई एक्सेस नहीं और आज वही वेंडर अपने फोन पर पेमेंट लेता है।

