
गुवाहाटी से कोलकाता चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
Breaking News: देश और दुनिया की उन छोटी बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनसे आपका सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
1st January 2026 live news updates: देश और दुनिया की उन छोटी बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनसे आपका सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 1 Jan 2026 12:06 PM IST
एएफपी के मुताबिक यह धमाका ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में सुबह करीब 1:30 बजे (0030 GMT) हुआ, जो टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर है, जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे बिना वेरिफाई किए गए फुटेज में एक बार में आग जलती हुई दिखाई दे रही थी, जहां नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाया जा रहा था।
- 1 Jan 2026 11:54 AM IST
एएफपी के मुताबिक स्विटजरलैंड के क्रान्स मोंटाना में जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके में कई लोगों के मरने की खबर है।
- 1 Jan 2026 10:10 AM IST
नए साल के आगाज के साथ ही शेयर बाजार ने उछाल के साथ निवेशकों का स्वागत किया है। सेंसेक्स 223.54 पॉइंट्स चढ़ा।
- 1 Jan 2026 9:14 AM IST
कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाके, जिसमें मशहूर टूरिस्ट स्पॉट सोनमर्ग भी शामिल है, बर्फ की मोटी चादर से ढक गए हैं।
- 1 Jan 2026 7:03 AM IST
चीन की बढ़ती विस्तारवादी नीति के बीच ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि संप्रभुता से समझौता नहीं। चीन की तरफ से अगर किसी तरह की हिमाकत की गई तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
- 1 Jan 2026 6:33 AM IST
नए साल को लोग अपने अपने तरीके से मना रहे हैं। दिल्ली-मुंबई हो या गोवा कहीं आतिशबाजी तो कहीं लोग संगीत पर थिरकते नजर आए।

