
'आज हम पीड़ित हैं, अगली बार कोई भी देश पीड़ित हो सकता है'
Breaking News: देश और दुनिया की उन खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
1st June live news: देश और दुनिया की उन खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 1 Jun 2025 9:37 AM IST
जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा, "...हमारा एकमात्र संदेश आतंकवाद से लड़ना है। आज हम पीड़ित हैं, अगली बार कोई भी देश पीड़ित हो सकता है... आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ एकजुट हों... हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं और हम आतंकवाद नहीं चाहते हैं..."
- 1 Jun 2025 6:20 AM IST
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद पर भारत के रुख को बताने के लिए लंदन पहुंच चुका है।बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, प्रियंका चतुर्वेदी, गुलाम अली खटाना, अमर सिंह, समिक भट्टाचार्य, एम थंबीदुरई और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एमजे अकबर और राजदूत पंकज सरन शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल सामुदायिक समूहों, थिंक टैंक, सांसदों और प्रवासी नेताओं से मुलाकात करेगा।
- 1 Jun 2025 6:19 AM IST
पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने फुटबॉल इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए इंटर मिलान को 5-0 से करारी शिकस्त देकर 2025 की UEFA चैंपियंस लीग ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। यह पहली बार है जब फ्रांसीसी क्लब PSG ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है।