
गुजरात: वलसाड में कपराड़ा के कुंभ घाट पर कार और ट्रक की टक्कर, 7 लोगों की मौत
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है
20th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
Live Updates
- 20 Feb 2026 1:56 PM IST
एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में जुटे प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम के अलग-अलग पवेलियनों के बाहर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए अपनी शर्ट उतारकर विरोध जताते नजर आए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को कार्यक्रम स्थल से हटाया, ताकि समिट की कार्यवाही प्रभावित न हो।
- 20 Feb 2026 1:51 PM IST
बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि CM की स्थिति ठीक नहीं, वो कठपुतली बनकर रह गए हैं’।
- 20 Feb 2026 11:33 AM IST
मानहानि केस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की यूपी की सुल्तानपुर कोर्ट में आज पेशी हुई। अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।
- 20 Feb 2026 9:27 AM IST
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में यूपी के सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे।
- 20 Feb 2026 8:53 AM IST
अमेरिकी विदेश विभाग ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए Edge AI पैकेज लॉन्च किया है।

