LIVE नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नीतीश के साथ 26 मंत्रियों की शपथ
x
नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी विजय कुमार सिन्हा (बाएं), और सम्राट चौधरी (दाएं) ने भी शपथ ली

नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नीतीश के साथ 26 मंत्रियों की शपथ

बिहार में एनडीए के नेतृत्व वाली नीतीश कुमार सरकार में सबसे ज्यादा 14 मंत्रिपद बीजेपी को मिले हैं, जबकि जेडीयू के 8 ही मंत्री बनाए गए हैं।


20th November live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 20 Nov 2025 12:17 PM IST

    भाजपा के इस बार सबसे ज्यादा 14 मंत्री हैं। वहीं नीतीश कुमार की जेडीयू के खाते में 9 मंत्री आए हैं।

  • 20 Nov 2025 12:10 PM IST

    राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने श्रेयसी सिंह, लखेंद्र रोशन, दीपक प्रकाश, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार को मंत्री मद की शपथ दिलाई।

  • 20 Nov 2025 12:09 PM IST

    राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जमा खान, संजय सिंह टाइगर, नारायण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद और रमा निषाद को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

  • 20 Nov 2025 12:09 PM IST

    राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन और सुनील कुमार को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई।

  • 20 Nov 2025 12:08 PM IST

    विजय सिन्हा के शपथ लेने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई।

  • 20 Nov 2025 12:06 PM IST

    पटना के गांधी मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे।

  • 20 Nov 2025 12:05 PM IST

    मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ग्रहण की है। जबकि उनके डिप्टी के तौर पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को रिपीट किया गया है। उन्होंने भी शपथ ली। कुल 26 चेहरों ने शपथ ली है।

Read More
Next Story