
दिल्ली सरकार व MCD के ऑफिसों का बदला टाइम, LG ने जारी किया आदेश
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
21st April live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 21 April 2025 9:30 PM IST
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पीएचडी प्रवेश में अनियमितता का आरोप लगाकर धरने पर बैठी छात्रा अर्चिता सिंह का धरना आज पांचवें दिन भी जारी रहा. यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह और एमएलसी आशुतोष सिंह अचानक धरना स्थल पर पहुंचे.
- 21 April 2025 9:27 PM IST
दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कार्यालयों का समय बदल दिया है। इस संबंध में उपराज्यपाल की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के कारण पिछले साल 18 नवंबर को कार्यालयों का समय बदला था।
- 21 April 2025 9:04 PM IST
भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी और उनकी पत्नी पर बेंगलुरु में हवाई अड्डे जाते समय हमला हुआ। विंग कमांडर आदित्य बोस को चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। इस दौरान विंग कमांडर बोस की पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता ड्राइव कर रही थीं। खबर है कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
- 21 April 2025 9:02 PM IST
सऊदी अरब के जेद्दा से आ रहे विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि विमान के टायर में खराबी आ गई थी, जिसके बाद इसकी इमरेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान की इमरजेंसी लैडिंग से पहले के लिए एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया था।
- 21 April 2025 8:28 PM IST
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिनों के दौरे के लिए भारत आए हैं. भारत पहुंचे वेंस दौरे के पहले दिन शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री हाउस पहुंचे.
- 21 April 2025 7:20 PM IST
IPL 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टक्कर गुजरात टाइटन्स से हो रही है. इस मैच में टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यानी गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.
- 21 April 2025 2:00 PM IST
ईस्टर के अवसर पर पोप फ्रांसिस कुछ समय के लिए सेंट पीटर्स स्क्वायर में हजारों श्रद्धालुओं के सामने आए और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं भी दीं।हालांकि, इस वर्ष पोप ने ईस्टर प्रार्थना समारोह (पियाजा की प्रार्थना) में स्वयं भाग नहीं लिया। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने सेंट पीटर्स बेसिलिका के सेवानिवृत्त कार्डिनल एंजेलो कोमास्ट्री को सौंपी।यह कदम उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों के चलते उठाया गया माना जा रहा है, क्योंकि हाल के महीनों में उनकी सार्वजनिक उपस्थिति सीमित रही है।
- 21 April 2025 1:53 PM IST
पोप फ्रांसिस का जन्म 17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो था। वे 13 मार्च 2013 को रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च पद पोप के रूप में चुने गए। पोप, रोम के बिशप और वैटिकन सिटी के राष्ट्राध्यक्ष होते हैं।पोप फ्रांसिस इस पद तक पहुँचने वाले लैटिन अमेरिका के पहले व्यक्ति थे, और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान चर्च में कई महत्वपूर्ण सुधारों को बढ़ावा दिया। उन्होंने चर्च को अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाने की दिशा में कार्य किया।
- 21 April 2025 1:45 PM IST
वेटिकन ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी पोप, पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है।बयान के अनुसार, पोप फ्रांसिस को दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया हो गया था, जिससे उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। वे लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे और हाल ही में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।पोप फ्रांसिस के निधन से पूरी कैथोलिक दुनिया में शोक की लहर है।
- 21 April 2025 9:27 AM IST
झारखंड के बोकारो जिले में सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। जिले के लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब 5.30 बजे मुठभेड़ हुई। 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने ऑपरेशन चलाया जिसमें चार नक्सली मारे गए और एक इंसास राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल जब्त की गई।