LIVE फॉरेन डेलीगेट्स के सामने हंगामा करना गलत- अखिलेश यादव
x

फॉरेन डेलीगेट्स के सामने हंगामा करना गलत- अखिलेश यादव

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है


21th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 21 Feb 2026 4:11 PM IST

    एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विदेशी अतिथियों के सामने हंगामा करना सही नहीं था। 

  • 21 Feb 2026 2:16 PM IST

    AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन मामले में आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। 

  • 21 Feb 2026 12:48 PM IST

    नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है।

    अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।

  • 21 Feb 2026 10:33 AM IST

    लश्कर ए तैयबा दिल्ली में मंदिरों को निशाना बना सकता है। इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। 

  • 21 Feb 2026 9:58 AM IST

    कांग्रेस MP राहुल गांधी के 2014 के RSS मानहानि केस में आज लोकल कोर्ट में पेश होने पर कांग्रेस नेता अमीन पटेल ने कहा, "राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए आज एयरपोर्ट पर कई पार्टी वर्कर जमा हुए हैं। वह इस देश की आवाज़ हैं, और वह सच बोलते हैं। आज, राहुल गांधी पूरे देश में आम आदमी की आवाज़ बनकर बोल रहे हैं..."

  • 21 Feb 2026 9:56 AM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने कहा कि आज राहुल भिवंडी कोर्ट में पेश हो रहे हैं, और हम उनके लिए नई ज़मानत देंगे। यह एक प्राइवेट क्रिमिनल कंप्लेंट है, और कोर्ट में उनका होना ज़रूरी है क्योंकि उन्हें आज बॉन्ड देना है। हम नई जमानत देंगे। हम आज कोर्ट में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट हर्षवर्धन सपकाल के ज़मानत के कागज़ात पेश कर रहे हैं। 

  • 21 Feb 2026 9:11 AM IST

    PM मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति की द्विपक्षीय वार्ता आज दिल्ली में होगी।

Read More
Next Story