LIVE पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, तनाव कम करने की अपील
x

पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, तनाव कम करने की अपील

Breaking News: इजराइल और ईरान के बीच जंग में आखिरकार अमेरिका की भी एंट्री हो चुकी है। इस खबर पर ताजा अपडेट्स के साथ देश-दुनिया की और खबरों से रूबरू कराएंगे।


22nd june live news: इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग पर ताजा अपडेट्स के साथ देश-दुनिया की और खबरों से रूबरू कराएंगे।

Live Updates

  • 22 Jun 2025 3:53 PM IST

    ईरान और इज़राइल संघर्ष में अब अमेरिका की भी एंट्री हो चुकी है। इन सबके बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत की और तनाव कम करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति ही समस्या से बाहर निकलने का रास्ता है। 

  • 22 Jun 2025 10:37 AM IST

    ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले के बाद इज़राइल में कई धमाके, सायरन गूंजे। तेल अवीव में अफरातफरी।

  • 22 Jun 2025 10:32 AM IST

    ईरान के शीर्ष राजनयिक ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के हमलों के "गंभीर और स्थायी परिणाम" होंगे और तेहरान "जवाबी कार्रवाई के लिए सभी विकल्प सुरक्षित रखता है।"

  • 22 Jun 2025 8:21 AM IST

    अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर सैन्य हमले के बाद इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, आपका यह साहसिक निर्णय, जिसमें आपने ईरान के परमाणु ठिकानों को अमेरिका की जबरदस्त और न्यायपूर्ण शक्ति से निशाना बनाया, इतिहास को बदल देगा… अमेरिका ने वह कर दिखाया है जो कोई और देश नहीं कर सकता था।”




  • 22 Jun 2025 8:11 AM IST

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बारे में अमेरिकी सेना के बड़े अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ट्रंप ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि टॉप मिलिट्री लीडर्स रविवार सुबह 8 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रविवार शाम 5.30 बजे) प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।


  • 22 Jun 2025 7:36 AM IST

    ईरान पर हमले के बाद व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नाम संक्षिप्त संबोधन में कहा, "हमने ईरान के परमाणु ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। अमेरिका द्वारा ईरान पर किया गया हमला शानदार सैन्य सफलता रहा। अब ईरान के शांति के रास्ते पर आना चाहिए।"

  • 22 Jun 2025 6:50 AM IST

    ईरानी अधिकारियों ने अब तीनों परमाणु स्थलों पर हमलों की पुष्टि कर दी है। इस्फहान के सिक्योरिटी डिप्टी गवर्नर अकबर सालेही ने कहा, "नतांज़ और इस्फहान में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। हमने इस्फहान और नतांज़ के परमाणु स्थलों के पास हमले होते देखे।"

    ईरान की समाचार एजेंसी IRNA ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि, "इन तीनों परमाणु स्थलों पर ऐसा कोई पदार्थ मौजूद नहीं है जिससे रेडिएशन फैल सकता है।"

    उनके मुताबिक ऐसे पदार्थ पहले ही सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिए गए थे।

  • 22 Jun 2025 6:46 AM IST

    फॉक्स न्यूज़ के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के फोर्डो परमाणु ठिकाने पर हमले के दौरान छह बंकर बस्टर बम गिराए। इसके अलावा एजेंसी ने यह भी बताया कि इस्फहान और नतांज़ परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों में 30 टोमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।

  • 22 Jun 2025 6:37 AM IST

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप कुछ ही देर में अपने देश को संबोधित करेंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "ईरान में हमारी बेहद सफल सैन्य कार्रवाई को लेकर मैं रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 7.30 बजे) व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित करूंगा। यह अमेरिका, इज़राइल और पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। अब ईरान को इस युद्ध को समाप्त करने के लिए सहमत होना ही होगा। धन्यवाद!"




  • 22 Jun 2025 6:27 AM IST

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों  फोर्डो, नतांज़ और इस्फहान पर बहुत सफलतापूर्वक हमला पूरा कर लिया है। सभी विमान अब ईरान की हवाई सीमा से बाहर हैं। फोर्डो, जो कि प्राथमिक स्थल था, उस पर पूरी तरह से बम गिराए गए। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने रास्ते घर लौट रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो यह कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

Read More
Next Story