
बांग्लादेश सरकार ने आईसीसी T20 विश्व कप का किया बहिष्कार
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
22nd January live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 22 Jan 2026 4:33 PM IST
बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली है और इस बीच पाकिस्तान से भी उसे बड़ा धोखा मिला है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर होगा तो वो अपना नाम वापस नहीं ले पाएगा.
- 22 Jan 2026 2:11 PM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले BJP ने 'तीन काले कृषि कानून' लाकर किसानों पर आक्रमण किया था लेकिन किसानों और हम सबने नरेंद्र मोदी पर दबाव डाल कर उसे रोक दिया। अब उसी तरह का हमला मजदूरों पर करने की कोशिश हो रही है। दिल्ली की केंद्र सरकार निर्णय लेगी कि किस राज्य को कितना पैसा भेजा जाएगा। BJP शासित राज्य में ज्यादा पैसा जाएगा और विपक्ष शासित राज्य में कम पैसा जाएगा
केंद्र सरकार ही तय करेगी कि कब कहां काम होगा, किसको कितनी मजदूरी मिलेगी। जो अधिकार मजदूरों को मिलते थे, अब वह ठेकेदारों को मिलेंगे BJP की विचारधारा है कि देश का धन, संपत्ति चुने हुए हाथों में हो और वही लोग इस देश को चलाएं। BJP चाहती है कि देश का पूरा धन अमीरों के हाथ में चला जाए, ताकि गरीब, दलित और आदिवासी लोग उनपर निर्भर हो जाएं और उनकी बात मानें।
- 22 Jan 2026 2:08 PM IST
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि किसी भी साधु संत का अपमान होगा और कोई भी सरकार करेगी तो उसके खिलाफ खड़े होंगे।
- 22 Jan 2026 11:43 AM IST
सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमें AIMIM की जरूरत नहीं, गठबंधन पर कोई बात नहीं हुई है।
- 22 Jan 2026 9:47 AM IST
दिल्ली नगर निगम को नया आयुक्त मिल गया है। गृह मंत्रालय ने संजीव खिरवार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
- 22 Jan 2026 9:41 AM IST
कर्नाटक के कानून मंत्री एचके पाटिल का कहना है कि राज्यपाल के ऑफिस और कुछ मामलों में राज्यपाल को यह आपत्ति है कि हमने जो भाषण भेजा है, उसके 11 पैराग्राफ मंज़ूर नहीं हैं। वे आपत्तिजनक हैं। लेकिन हमें ऐसा नहीं लगता। वे सरकार और लोगों की आवाज़ हैं। हम चाहते हैं कि राज्यपाल के भाषण के ज़रिए लोगों की आवाज़ केंद्र और पूरे देश तक पहुँचे। हमने उनसे आकर भाषण देने का अनुरोध किया है।
- 22 Jan 2026 9:40 AM IST
बीजेपी नेता दिलीप घोष का कहना है कि बंगाल भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। ED के अधिकारी लगातार अलग-अलग जगहों पर रेड कर रहे हैं। जनता को भरोसा है कि इस बार उन्हें यहां चल रही पाप वाली राजनीति से आज़ादी मिलेगी। यहां की सरकार की मुखिया, ममता बनर्जी, सभी फैसले राजनीति से प्रेरित होकर लेती हैं। उनके अधिकारी भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर काम करते हैं। लोग नाखुश हैं।
- 22 Jan 2026 9:09 AM IST
मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। चुराचांदपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक नागरिक को गोली मार दी।

