Pahalgam aatanki hamla Live: पाकिस्तान में भय का माहौल, भारत के बड़ा कदम उठाने का डर
x
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था।

Pahalgam aatanki hamla Live: पाकिस्तान में भय का माहौल, भारत के बड़ा कदम उठाने का डर

Breaking News:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया। इस मामले से जुड़ी हर जानकारी आपको बताएंगे। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


Pahalgam Terror Attack live news: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया। इस मामले से जुड़ी हर जानकारी आपको बताएंगे। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 23 April 2025 10:21 AM IST

    पहलगाम हमले में शामिल आतंकी की तस्वीर सामने आई है। इन सबके बीच बैसरन घाटी के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

  • 23 April 2025 7:28 AM IST

    पहलगाम आतंकी हमले पर न्यूजीलैंड की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। न्यूजीलैंड ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वो अपने दोस्त भारत के साथ खड़ा है। 

  • 23 April 2025 6:55 AM IST

    पहलगाम आतंकी हमले की घड़ी में पर्यटकों को थोड़ी राहत एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दी है। एयरलाइन ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि ये विशेष उड़ानें 23 अप्रैल, बुधवार को संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही जो यात्री अपने टिकट को कैंसिल कराना चाहेंगे उन्हें फुल रिफंड दिया जाएगा। 

  • 23 April 2025 6:14 AM IST

    जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैबा के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, यह जांच जारी है कि हमले के पीछे वास्तव में टीआरएफ ही है या लश्कर-ए-तैबा या कोई अन्य समूह शामिल है। टीआरएफ ने एक पेज के अपने बयान में यह भी दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों को बसाया जा रहा है।"

  • 23 April 2025 6:12 AM IST

    जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए हमला किया। इस भीषण हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश पर्यटक हैं। मृतकों में दो विदेशी नागरिकों और दो स्थानीय निवासियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में अब तक का सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है।

  • 23 April 2025 6:12 AM IST

    पहलगाम आतंकी हमले की वजह से कश्मीर के सभी प्राइवेट स्कूल आज बंद रहेंगे।

Read More
Next Story